The Lallantop

रॉकी हैंडसम: गुम्मा छाप मारपीट का सस्ता भव्य प्रदर्शन

ढिशुम धाड़ बिना खास स्टोरी के पसंद है तो रॉकी आपको हैंडसम लगेगा. वरना पिछली फिल्मों का कचरा कैरिकेचर लगेगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फिल्म: रॉकी हैंडसम डायरेक्टर: फोर्स और दृश्यम हिंदी वाले निशिकांत कामत ड्यूरेशन: 2 घंटा 6 मिनट एक्टर: जॉन अब्राहम, निशिकांत कामत, शरद केलकर, श्रुति हसन, नैथली कौर और बेबी दिया चालवाड़ स्टार: दुई मिले हैं 5 में मर्द कौन. जो मर्दानगी दिखाए. माने कि औरत को बचाए. पर ये फॉर्मूला तो घिस गया. औरत को बच्ची कर दो. इमोशंस में क्यूटत्व आ जाएगा. बजरंगी भाई जान ने भी यही किया था. रॉकी हैंडसम भी यही करेगा. क्यों बचाएगा. क्योंकि रॉकी का एक पास्ट है. जख्म हैं. जो उसकी सख्ती की चट्टान के नीचे लावा बनकर बसे हुए हैं. और ये सब कहां होगा. वहीं जहां इफरात में ड्रग्स, शराब, विदेशी माफिया, बीच, बिकिनी, गुंडे और कुछ पुलिस वाले भी पाए जाते हैं. गोवा. तो गोवा है, चर्च है. छोटे सुंदर घर हैं. डांस बार हैं. साइड हीरोइन है. उसकी बच्ची है. कतल हैं. और फिर चेज है. चेज के दौरान राज खुलते हैं. राहुल मरते हैं. सिमरन की याद आती है. और छोटी सिमरन बच जाती है. इसके बीच आते हैं गाने. पुराने गाने. तेरी तो याद सताए. या फिर ए खुदा, जुदा, रहनुमा टाइप के भी गाने. इन्हें गवाना है. अंकित तिवारी से लेकर राहत फतेह अली खान तक लंबी रेंज है हमारे पास. और क्या है. जिस्म है. जॉन अब्राहम का. देहाटन करवाने के लिए पूरी फिल्म है. जब दिल करे चार गुंडों को पिटवा दो. दिख गई बॉडी और मूव्स. बची खुसी कसर के लिए नैथली कौर हैं. ब्राजील की बाला. फिल्म साउथ कोरिया की फिल्म 'द मैन फ्रॉम नो व्हेयर' से प्रेरित है. तो उसी की तरह हमककर बम, गोला, चाकू और मुक्का है. इत्ती फाइट और वो भी रफ्तार के साथ. आदमी बस सुट्ट बना सीट पर चिपका रहे. आखिर में सब दुरुस्त. अगर ढिशुम धाड़ बिना किसी खास स्टोरी या एक्टिंग के पसंद है, तो जाइए, रॉकी आपको हैंडसम नजर आएगा. मगर ज्यादातर लोगों को ये पिछली फिल्मों का कचरा कैरिकेचर ही नजर आएगा. बाकी गुड़ गोबर जोकरों सी हरकतें करते विलेन पूरी कर देते हैं. वीडियो देखो. बचा खुचा भी समझ आ जाएगा. लल्लनटॉप देसी रिव्यू. https://www.youtube.com/watch?v=XUdzKPtHkaQ

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement