The Lallantop

'जेलर' के लिए रजनीकांत, मोहनलाल, तमन्ना भाटिया की फीस पता चली, बजट का 48 प्रतिशत रजनीकांत ले गए

कहा जा रहा है कि पहले दिन रजनीकांत की पिक्चर के लिए कर्नाटक में 90 प्रतिशत सीटें भरी रहेंगी.

Advertisement
post-main-image
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के ट्विटर रिव्यू तो पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं.

'गदर 2' और OMG 2 से पहले एक और फिल्म बड़े पर्दे पर उतरी है. जिसे देखने के लिए चेन्नई की कंपनियों ने अपने दफ्तरों में छुट्टी दे दी है. फिल्म है रजनीकांत की 'जेलर'. ट्विटर पर रिव्यू के शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं और जनता इसे सुपरहिट बता रही है. अब इस फिल्म के बजट और इसकी कास्ट की फीस को लेकर अपडेट आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रजनीकांत की इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर' फिल्म का टोटल बजट 225 करोड़ रुपए हैं. इसमें स्टारकास्ट की फीस और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क सब कुछ इन्क्लूड है. इस बजट का 48 प्रतिशत हिस्सा रजनीकांत ने अपनी फीस ली है. रजनी ने इस रोल के लिए कुल 110 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

'जेलर' में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार, तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी हैं. इनकी फीस की बात करें तो मोहनलाल ने अपने रोल के लिए 08 करोड़ रुपए, शिव राजकुमार ने अपने कैमियो के लिए 04 करोड़ रुपए, जैकी श्रॉफ ने 04 करोड़ रुपए और तमन्ना भाटिया को उनके रोल के लिए 04 करोड़ रुपए मिले हैं.

Advertisement

ऐसा कहा जा रहा था कि पहले दिन रजनीकांत की पिक्चर के लिए कर्नाटक में 90 प्रतिशत सीटें भरी रहेंगी. ये एक शानदार शुरुआत है. भारत में फिल्म 10 करोड़ के आसपास ओपनिंग ले सकती है. टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर' ओवरसीज़ में भी बढ़िया कमाई करेगी. 'जेलर' 2023 में रिलीज़ हुई इंडियन फिल्मों में यूएस की सबसे अच्छी ओपनिंग पाने वाली फिल्म हो सकती है.

नेल्सन दिलीप कुमार की बात करें तो इससे पहले विजय को लेकर 'बीस्ट' बना चुके हैं. उसे काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि नेल्सन की साल 2021 में एक फिल्म आई थी. टाइटल था 'डॉक्टर'. सिनेमाघर हो या ओटीटी, दोनों ही ऑडियंस ने फिल्म को खासा पसंद किया था.

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रजनीकांत की 'जेलर' लीक हो गई है. जिसमें बताया गया था कि मूवी में रजनीकांत, जेलर बने हैं. फिल्म के नाम को लेकर भी बवाल हुआ था. मेकर्स पर 'जेलर' का टाइटल चुराने का आरोप लगा था. मगर इन सभी पचड़ों से निकलकर ये पिक्चर अब बड़े पर्दे पर आ चुकी है. जिसका रिव्यू भी आप जल्द ही हमारे चैनल पर देख सकेंगे. 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को देख जनता दो भागों में बंट गई

Advertisement