The Lallantop

प्रभास की 'फ़ौजी' का मामला फिर फंसा, क्या 'स्पिरिट' पर भी असर पड़ने वाला है?

'फ़ौजी' का एक बड़ा हिस्सा अब तक शूट नहीं हुआ है. वहीं इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी बचा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
प्रभास की लास्ट रिलीज़ 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रभास की फिल्म 'फौजी' की रिलीज़ तारीख 03 दिसंबर 2026 से पोस्टपोन होने की संभावना है, जिसे अब मेकर्स मार्च 2027 या उससे बाद में रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं।
  • फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और पोस्ट प्रोडक्शन में भी काफी समय लगेगा, जिसके कारण रिलीज़ में देरी की चर्चा शुरू हुई है।
  • मेकर्स 'फौजी' और प्रभास की अन्य फिल्मों की रिलीज़ तारीखों को बिल्कुल नजदीक नहीं रखना चाहते, इसलिए वे रिलीज़ की सही योजना बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।

Prabhas फिलहाल एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. पहली Spirit, दूसरी Kalki 2 और तीसरी Fauzi. वैसे तो लंबी माथा-पच्ची के बाद 'फ़ौजी' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी थी. लेकिन चर्चा है कि वो इसे दोबारा पोस्टपोन कर सकते हैं.

Advertisement

'फ़ौजी' एक पीरियड ड्रामा मूवी है. इसमें प्रभास एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनका कैरेक्टर ब्रिटिशर्स का साथ छोड़कर नेताजी सुभाष सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फ़ौज से जुड़ जाता है. डायरेक्टर हनु राघवपुडी लंबे समय से इसकी शूटिंग कर रहे. फिल्म की रिलीज़ डेट 03 दिसंबर 2026 रखी गई है. मगर फिल्मफेयर समेत कई मीडिया पोर्टल्स ने रिपोर्ट किया है कि मेकर्स इस तारीख पर मूवी को रिलीज़ नहीं कर पाएंगे.

'फ़ौजी' के टलने की चर्चा क्यों शुरू हुई, इस पर अभी ठोस ढंग से कुछ नहीं बताया जा सकता. मगर ऐसा अनुमान है कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा अब तक शूट नहीं हुआ है. वहीं इसके पोस्ट प्रोडक्शन में भी ठीक-ठाक समय लगने वाला है. इसलिए मेकर्स अब फिल्म को 2027 में रिलीज़ करने पर चर्चा शुरू कर चुके हैं.

Advertisement

'फ़ौजी' को 'पुष्पा' वाली मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है. उन्होंने इस पर खूब पैसे इन्वेस्ट किए हैं. इसलिए वो हड़बड़ी में कोई गड़बड़ी नहीं करना चाहते. तेलुगु 360 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मेकर्स 'फ़ौजी' को मार्च 2027 में रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. मगर इसके आसार कम ही हैं. वो इसलिए क्योंकि 05 मार्च 2027 को प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' रिलीज़ होगी. ऐसे में वो अपनी दो बड़ी फिल्मों को इतने शॉर्ट इंटरवल पर रिलीज़ करने की गलती नहीं करेंगे. न ही वांगा अपनी मूवी को टालने के मूड में हैं. इसलिए ‘फ़ौजी’ का मार्च 2027 में रिलीज़ होना, काफी मुश्किल है. हालांकि मेकर्स ने अब तक इस मुद्दे पर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया है.

प्रभास 'फ़ौजी', 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' पर एक साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में तीनों फिल्मों को पर्याप्त समय दे पाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. 'फौजी' का अच्छा खासा काम अभी बचा हुआ है. 'स्पिरिट' की शूटिंग अपनी गति से चल रही. मगर वो मार्च 2027 में आएगी, इसलिए वांगा को ज्यादा हड़बड़ी नहीं है. रही 'कल्कि 2' की बात, तो नाग अश्विन ने खुद बताया है कि वो फिल्म अनाउंस होने के इतने समय बाद भी केवल 10 दिनों की शूटिंग ही कर पाए हैं.

वीडियो: 'फौज़ी' की रिलीज़ डेट तय, प्रभास से भिड़ेंगे अजय देवगन और अक्षय कुमार?

Advertisement

Advertisement