The Lallantop

सलमान की 'मॉन्स्टर' में होगा 'हनुमान अंश' जैसा गेमचेंजर प्लान?

'हनुमान अंश' के एक एक्टर तो 'मॉन्स्टर' में भी काम कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'मॉन्स्टर' 2027 की ईद पर रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मीना कुमारी की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'कमाल और मीना' में सैफ अली खान और तृप्ति डिमरी की कास्टिंग पर अभी बातचीत चल रही है, लेकिन कोई नाम अभी आधिकारिक रूप से फाइनल नहीं हुआ है।
  • मीना कुमारी की बायोपिक की कास्टिंग और रिलीज से जुड़ी खबरें फिल्म उद्योग में इस पर बढ़ती रुचि और चर्चा के कारण आई हैं।
  • सैफ अली खान और तृप्ति डिमरी की कास्टिंग के फाइनल होने के बाद इस बायोपिक की शूटिंग और रिलीज की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

क्या Meena Kumari की जिंदगी पर बन रही फिल्म में Saif Ali Khan के साथ Tripti Dimri की कास्टिंग हो गई है? Akshay Kumar की Haiwaan को देख लोगों ने कैसा रिव्यू दिया है? साथ ही ये भी जानिए कि Salman Khan ने Monster के लिए Hanuman Ansh के कौन से एक्टर को कास्ट किया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# मीना कुमारी की बायोपिक में दिखेंगे सैफ और तृप्ति?

मीना कुमारी की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'कमाल और मीना' में  सैफ अली खान और तृप्ति डिमरी के नज़र आने की खबरें हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों से अभी बातचीत चल रही है. सिद्धार्थ पी मल्होत्रा इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक किसी का भी नाम तय नहीं हुआ है. बीते दिनों मीना कुमारी के रोल में कियारा के कास्ट होने की भी खबरें आईं थीं. अब इसके लिए आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार करना होगा.

Advertisement

# अक्षय-सैफ की 'हैवान' देख निराश हुए लोग?

अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन ज्यादातर लोगों ने एक्स पर अपनी निराशा जताई है. अविष्कार नाम के एक यूजर ने लिखा,

"प्रियदर्शन ने दो बड़ी गलतियां कीं- एक तो 2016 की थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक बनाने के बारे में सोचा. और दूसरी असल में उसे बनाया. 'हैवान' एक निराशाजनक फिल्म है. इसका स्क्रीनप्ले खराब और बेवजह लंबा है."

Advertisement

रवि गुप्ता नाम के एक यूज़र ने लिखा,

"'हैवान' थ्रिलर, ड्रामा, इमोशन और कमर्शियल एंटरटेनमेंट का बेहतरीन बैलेंस है. जो ट्विस्ट, टकराव और इमोशनल पलों के साथ कहानी को दिलचस्प बनाए रखता है. सैफ अली खान ने श्याम के तौर पर एक ब्लाइंड व्यक्ति का शानदार किरदार निभाया है. अक्षय कुमार जब भी स्क्रीन पर आते हैं, तो माहौल पूरी तरह बदल जाता है. फिल्म आसानी से 15 मिनट छोटी हो सकती थी."

निक्षित शॉ नाम के एक यूज़र ने लिखा,

"यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसमें सफल होने के लिए सब कुछ है. मगर कमज़ोर राइटिंग और बहुत ज़्यादा खींचे गए सीन की वजह से यह बुरी तरह फ़ेल हो जाती है. इसमें घिसे-पिटे और अजीब मज़ाक भी हैं जो बहुत खटकते हैं. एक पॉइंट के बाद फ़िल्म बर्दाश्त के बाहर हो जाती है. सैफ अली खान ने अच्छा काम किया है, लेकिन अक्षय कुमार का किरदार इतना खतरनाक नहीं लगता कि कोई गहरी छाप छोड़ सके. फ़िल्म में कुछ अच्छी बातें हैं, लेकिन बहुत ज़्यादा चीज़ें भरने और एक सपाट, बेअसर क्लाइमेक्स की वजह से सब बेकार हो जाता है. क्लाइमेक्स ऐसा लगता है जैसे कभी खत्म ही नहीं होगा."

# अनीत पड्डा स्टारर सीरीज़ 'हुंकार' का ट्रेलर रिलीज़

'सैयारा' फेम अनीत पड्डा एक गॉडमैन से टक्कर लेने जा रही हैं. उनकी नई कोर्टरूम ड्रामा सीरीज़ 'हुंकार: द रोर' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. कहानी मीणू की है, जो कभी गॉडमैन बाप जी के स्कूल में पढ़ती थी. लेकिन अब वही मीणू उन पर यौन शोषण का आरोप लगाकर कोर्ट पहुंचती है. इस लड़ाई में फातिमा सना शेख और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब उसका साथ देते हैं. लेकिन सामने हैं गॉडमैन के अंधभक्त, बिचौलिए और पूरा सिस्टम. 'हुंकार: द रोर' 25 सितंबर, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

# सलमान की 'मॉन्स्टर' के लिए भी 'हनुमान अंश' जैसा मास्टरस्ट्रोक?

'हनुमान अंश' की कामयाबी के बाद फिल्म के एक्टर चंदन आनंद की सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में एंट्री हो गई है. चंदन ने खुद अमित भाटिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की है. इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान के साथ एक सीन शूट करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. सलमान इन दिनों 'मॉन्स्टर' के एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं. हालांकि चंदन ने अभी ये नहीं बताया कि फिल्म में उनका किरदार पॉजिटिव होगा या नेगेटिव. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी.

# 'कल्कि 2' में कमल हासन के रोल के डिटेल्स लीक हो गईं?

'कल्कि 2898 AD' में कम स्क्रीन टाइम के बावजूद कमल हासन के विलेन अवतार ने खूब चर्चा बटोरी थी. अब 'कल्कि 2' में उनके रोल को लेकर बड़ा अपडेट है. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार कमल हासन का किरदार काफी बड़ा होगा और उन्हें पहले पार्ट के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलेगा. खास बात ये है कि फिल्म में प्रभास और कमल हासन के बीच कई अहम सीन्स देखने को मिल सकते हैं. मेकर्स की मानें तो कहानी में अमिताभ बच्चन और कमल हासन के किरदार भी बेहद अहम रहने वाले हैं. 'कल्कि 2' में असली टक्कर प्रभास और कमल हासन के बीच देखने को मिल सकती है.

# जॉन अब्राहम की अगली फिल्म होगी एक धांसू थ्रिलर!

जॉन अब्राहम जल्द ही डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता के साथ एक नए थ्रिलर प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन इस फिल्म को लीड करेंगे और इसकी शूटिंग जल्द ही लंदन में शुरू होने वाली है. फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है. लेकिन जॉन और रिभु की ये जोड़ी एक और इंटेंस थ्रिलर लेकर आने वाली है, इतना तय है. 

वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के टीज़र रिलीज को लेकर क्या अपडेट आया है?

Advertisement