The Lallantop

'रामायण' की तरह रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र 2' भी लेगी ग्रैंड ओपनिंग?

'रामायण' पार्ट 2 के बाद रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू करेंगे.

Advertisement
post-main-image
नमित मल्होत्रा 'ब्रह्मास्त्र' के भी को-प्रोड्यूसर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए 'रामायण' की तरह एक बड़ी रिलीज़ की संभावना है, क्योंकि नमित मल्होत्रा इसे प्रोड्यूस करने में रुचि रखते हैं।
  • धर्मा प्रोडक्शंस के बैकऑफ के बाद, नमित मल्होत्रा ने इस सीक्वल में लीडिंग स्टूडियो पार्टनर बनने की इच्छा जाहिर की है, जिससे फिल्म की रिलीज़ रणनीति प्रभावित हो सकती है।
  • अगर नमित मल्होत्रा 'ब्रह्मास्त्र 2' के मुख्य प्रोड्यूसर बनते हैं, तो फिल्म को विशेष रिलीज़ प्लेटफॉर्म मिल सकता है, जो इसके व्यावसायिक प्रदर्शन को प्रभावित करेगा।

क्या Ramayana के बाद Ranbir Kapoor की Brahmastra 2 को भी ग्रैंड ओपनिंग मिलने वाली है? Arshad Warsi की किस गैंगस्टर फिल्म का ट्रेलर आया? Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna स्टारर Ranabaali की रिलीज डेट क्या है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'ब्रह्मास्त्र 2' को मिलेगी 'रामायण' जैसी ग्रैंड रिलीज़?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' को प्रोड्यूस करना चाहते हैं. वो पहले पार्ट के को-प्रोड्यूसर थे. लेकिन धर्मा प्रोडक्शंस के बैकऑफ के बाद उन्होंने सीक्वल के लीडिंग स्टूडियो पार्टनर बनने में रुचि दिखाई है. अगर ऐसा हुआ, तो 'ब्रह्मास्त्र 2' को 'रामायण' जैसी बड़ी रिलीज़ मिल सकती है.

Advertisement

# हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इंडिया टुडे के मुताबिक, वो एक जिम के बाहर खड़े थे. तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अंकित पर करीब 12 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अंकित का 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना एक समय पर खूब चर्चा में रहा था.

# अरशद वारसी की 'घमासान' का ट्रेलर आया

Advertisement

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'घमासान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें अरशद वारसी के अलावा प्रतीक गांधी, इशिता दत्ता और राजपाल यादव भी अहम किरदार निभा रहे हैं. कहानी बुंदेलखंड के क्राइम वर्ल्ड में सेट है, जहां एक शातिर अपराधी और तेज-तर्रार पुलिसवाले के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. फिल्म 11 सितंबर 2026 को ज़ी5 पर प्रीमियर होगी.

# नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तबु होंगी विलन?

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म में तबु एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगी. मूवी का संभावित टाइटल फिलहाल King100 बताया जा रहा है. हालांकि मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

# विजय देवरकोंडा की 'राणाबाली' कब होगी रिलीज़?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदन्ना स्टारर 'राणाबाली' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. राहुल सांकृत्यान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी 1876-1878 के महा-अकाल पर आधारित है. विजय इसमें एक ऐसे फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं, जिन्होंने उस मुश्किल भरे दौर में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ़ आवाज उठाई थी. फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

# मनोज बाजपेयी की 'लास्ट मैन इन टावर' का टीजर आया

मनोज बाजपेयी स्टारर 'लास्ट मैन इन टावर' का टीज़र रिलीज़ हो गया है. बेन रेखी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें एक ऐसे रिटायर्ड टीचर की कहानी है, जो अपनी ही सोसाइटी के खिलाफ खड़ा हो जाता है. मनोज के साथ बोमन ईरानी, दिव्या दत्ता और सुकांत गोयल भी इसमें अहम किरदारों में नज़र आएंगे. ये फिल्म अरविंद अडिगा के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित है. मूवी 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी.

वीडियो: रणबीर कपूर ने 'रामायण' में किए दो किरदार, लेकिन इस एक्टर ने कर दिए सात

Advertisement