The Lallantop

शाहरुख खान फैन्स की वजह से इंस्टाग्राम छोड़ने पर मजबूर हुए प्रभास?

'डंकी' VS 'सलार' क्लैश के बीच प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है. इसके पीछे शाहरुख खान के फैन्स का हाथ बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
'सलार' और 'डंकी' के सीन्स में प्रभास और शाहरुख खान.

Shahrukh Khan और Prabhas फैन्स के बीच मजबूत रार ठन गई है. सारा मसला खड़ा हुआ Dunki और Salaar के क्लैश की वजह से. आपको क्रोनोलॉजी बताते हैं. जब 'सलार' 28 सितंबर से पोस्टपोन हुई, तो कहा गया कि अब इसे नवंबर में रिलीज़ किया जाएगा. शाहरुख फैन्स ने उत्सव की तैयारियां शुरू कर दीं. प्रभास को फुल सपोर्ट दिया. क्योंकि नवंबर में Salman Khan की Tiger 3 आ रही थी. एक समय पर 'टाइगर 3' और 'सलार' के क्लैश की खबरें भी उठी थीं. मगर फिर पता चला कि 'सलार', 'टाइगर 3' से नहीं बल्कि 'डंकी' से टकराएगी. उसके बाद से प्रभास, शाहरुख खान फैन्स के निशाने पर हैं. अब तो हालत इतनी खराब हो गई है कि शाहरुख फैन्स की वजह से प्रभास को इंस्टाग्राम छोड़ना पड़ गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
prabhas, instagram,
प्रभास के सस्पेंडेंड इंस्टाग्राम हैंडल का स्क्रीनशॉट.

इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स चल रहे हैं. इसमें बताया जा रहा है कि प्रभास का इंस्टाग्राम हैंडल डिलीट हो गया है. इसका क्रेडिट शाहरुख खान फैन्स ले रहे हैं. इसमें भी दो थ्योरीज़ हैं.

1) पहली थ्योरी के मुताबिक शाहरुख खान के फैन्स ने प्रभास के इंस्टाग्राम हैंडल को मास लेवल पर रिपोर्ट कर दिया. जिसकी वजह से इंस्टाग्राम ने उनका अकाउंट डिसेबल कर दिया. 
2) दूसरी थ्योरी ये कहती है कि शाहरुख खान फैन्स के हाथों ट्रोलिंग के बाद प्रभास ने खुद अपना इंस्टाग्राम हैंडल डिलीट कर दिया.

Advertisement

इसमें से कौन सी बात सही, ये प्रभास ही बता सकते हैं. प्रभास के डिलीट हुए इंस्टाग्राम हैंडल की खबर को आप यहां क्लिक करके कंफर्म कर सकते हैं.

'डंकी' और 'सलार' के बीच क्लैश को लेकर दोनों तरफ के फैन्स उग्र हैं. मगर शाहरुख वाला खेमा ज़्यादा खिसिआया हुआ लग रहा है. क्योंकि 'डंकी' की रिलीज़ डेट काफी पहले अनाउंस कर दी गई थी. ऐसे में 'सलार' को 22 दिसंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल करना उनके गले नहीं उतरा. इसलिए वो लोग लगातार प्रभास और उनकी पिक्चर 'सलार' को ट्रोल कर रहे हैं.

Advertisement

मगर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 'सलार' को 22 दिसंबर पर रिलीज़ करने के पीछे मेकर्स की कोई खराब मंशा नहीं थी. न ही उनके इस फैसले का शाहरुख खान से कोई कनेक्शन था. बताया गया कि होमबाले फिल्म्स के मालिक विजय किरगंदुर ने एक ज्योतिषी से बात की थी. ज्योतिषी ने बताया कि 'सलार' की रिलीज़ के लिए 22 दिसंबर से अच्छी तारीख नहीं मिल सकती है. इसलिए होमबाले फिल्म्स ने 'सलार' के लिए वो रिलीज़ डेट चुनी.

'डंकी' वर्सज़ 'सलार' क्लैश से दोनों फिल्मों को नुकसान होगा. ये बात तो तय है. देखना ये बचता है कि किस फिल्म को ज़्यादा नुकसान होता है. 

Advertisement