Salman Khan की SVC63 के बारे में कौन सी सीक्रेट लीक हो गया है? Alia Bhatt स्टारर Alpha का टीज़र कब आएगा? क्या Ajay Devgn की Dhamaal 4 Prepone हो गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
SVC63: एक नक्शा लीक हुआ और सलमान की फिल्म की पूरी कहानी ही खुल गई!
हीरो की एंट्री से लेकर गुंडों के अटैक, क्लोज़ कॉम्बैट और स्टंट्स की डिटेल भी लीक हो गई!


# SVC63: सलमान की फिल्म का पूरा एक्शन प्लान लीक
सलमान खान की SVC63 से जुड़ी डिटेल्स और सेट की तस्वीरों के बाद अब बहुत बड़ा लीकेज होने की ख़बरें हैं. सोशल मीडिया पर एक शीट की तस्वीर वायरल है. इस पर एक मैप बना हुआ है. और पूरे मैप पर लेबलिंग की हुई है. कार कहां से आएगी. कहां क्रैश होगी. हीरो की एंट्री कहां से होगी. वो कहां से जम्प करेगा. कहां ब्लास्ट होगा. ये सब इस मैप पर लिखा हुआ है. कहा जा रहा है कि ये SVC63 के मेन एक्शन सीक्वेंस के प्लान का ब्लू प्रिंट है. इस शीट पर पूरा सीक्वेंस फ्लो और एक्शन डायरेक्टर के लिए नोट्स भी लिखे हुए हैं. सीक्वेंस फ्लो में कुल 10 चीज़ें लिस्टेड हैं. ये हैं हीरो की एंट्री, गुंडों का अटैक, क्लोज़ कॉम्बैट, वेपन डिसआर्म, हॉल से चेज़, एक्सप्लोज़न, फाइट ज़ोन, व्हीकल क्रैश, स्टंट फॉल और फाइनल शोडाउन. इस शीट पर इमारतों के साथ ह्यूमन फिगर्स भी बने हुए हैं. कैमरा, लाइट्स कहां लगेंगे. एक्शन कैसा होगा, इतनी बारीक डिटेल्स भी इस शीट पर लिखी हुई हैं. ये भी लिखा है कि एक्शन फास्ट, ब्रूटल, रियलिस्टिक होगा. कुछ लोग इसे AI जनरेटेड और AI एहांस्ड बता रहे हैं. ये फेक है या रियल, इसकी पुष्टि तो अब तक नहीं हो सकी है.
# जेकब एलॉर्डी की 'दी डॉग स्टार्स' का ट्रेलर आया
जेकब एलॉर्डी स्टारर फिल्म 'दी डॉग स्टार्स' का ट्रेलर आया है. ये पीटर हेलर के इसी नाम के पोस्ट एपॉकैलिप्टिक नॉवल का सिनेमैटिक एडैप्टेशन है. इसमें एक फ्यूचरिस्टिक दुनिया दिखाई गई है. जेकब का किरदार हिग एक सिविलियन पायलट है. एपॉक्लिप्स में उसकी पत्नी की मौत हो जाती है. अब उसके साथ सिर्फ उसका पेट डॉग है. फिल्म में जोश ब्रोलिन, मार्गरेट क्वॉली और गाय पियर्स भी ज़रूरी किरदारों में हैं. रिडली स्कॉट के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज़ होगी.
# 10 जून को आएगा YRF की 'अल्फा' का टीज़र
YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फ़ा' का टीज़र बनकर तैयार है. पिंकविला के मुताबिक ये कल 10 जून को रिलीज़ होगा. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इसमें लीड रोल्स में हैं. अनिल कपूर और बॉबी देओल ने भी ज़रूरी किरदार निभाए हैं. 'रेलवे मेन' फेम शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 3 जुलाई को रिलीज़ होगी.
# सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक रिलीज़
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है. आमिर खान प्रोडक्शंस और सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे शेयर किया है. इस मोशन पोस्टर के साथ फिल्म का टाइटल भी ऑफिशियली अनाउंस किया गया है. इसे अब तक 'लाहौर 1947' कहा जा रहा था. मगर अब इसका नाम है 'बंटवारा 1947'. इस फिल्म में शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा, अली फ़ज़ल और करण देओल भी ज़रूरी किरदारों में हैं. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होगी. इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी इसी दिन आ रही है.
# 7 अगस्त को रिलीज़ होगी राजकुमार राव की 'प्रहार'
राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ये 7 अगस्त को आएगी. ये फिल्म 26/11 आतंकी हमले के केस में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे उज्ज्वल निकम की बायोपिक है. जयदीप अहलावत और वामिका गब्बी ने भी इसमें काम किया है. ये मैडॉक फिल्म्स का प्रोजेक्ट है जिसे 'पाताल लोक' फेम अविनाश अरुण धावरे ने डायरेक्ट किया है.
# 28 अगस्त को रिलीज़ होगी श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' की रिलीज़ डेट आ गई है. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज़ होगी. ये महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर रहीं विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है. रणदीप हुड्डा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने भी इसमें ज़रूरी किरदार निभाया है. फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल ने तैयार किया है. 'छावा' फेम लक्ष्मण उतेकर इसके डायरेक्टर हैं.
वीडियो: SVC63 का सबसे बड़ा लीक? वायरल हुई सलमान के एक्शन सीक्वेंस की ब्लूप्रिंट शीट





















