The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Tiger 3 to Aarya 3, Sam Bahadur trailer and Dunki update

शाहरुख खान की 'डंकी' को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है

कई दिनों से खबर आ रही है कि प्रभास की फिल्म 'सलार' की वजह से शाहरुख की 'डंकी' पोस्टपोन होगी. मगर अब इसकी रिलीज़ को लेकर नया अपडेट आया है. जिससे शाहरुख और प्रभास दोनों के ही फैन्स प्रभावित होंगे.

Advertisement
pic
13 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:06 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख खान की फिल्म डंकी का अनाउंसमेंट वीडियो.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी छोटी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. टिमथी शैलमे की 'वॉन्का' का दूसरा ट्रेलर आया

टिमथी शैलमे की फिल्म 'वॉन्का' का दूसरा ट्रेलर आया है. जिसमें टिमथी का किरदार विली वॉन्का चॉकलेट्स बनाने के लिए स्ट्रगल करता दिखाई दे रहा है. ट्रेलर में कई सारे क्यूट क्रिएचर्स भी नज़र आ रहे हैं. मूवी 15 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

2. सुष्मिता सेन की 'आर्या 3' का ट्रेलर रिलीज़

सुष्मिता सेन की सीरीज़ 'आर्या 3' का ट्रेलर आ गया है. जिसमें आर्या, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार है. राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ 03 नवंबर से हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

3. विक्की की 'सैम बहादुर' का ट्रेलर आ गया

विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म 'सैम बहादुर' का ट्रेलर आ गया. सैम मानेकशॉ पर बनी इस पिक्चर में विक्की बहुत सही लग रहे है. फातिमा सना शेख मूवी में इंदिरा गांधी बनी हैं. मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 01 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

4. 16 अक्टूबर को 12 बजे आएगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर

सलमान खान ने 'टाइगर 3' का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 16 अक्टूबर को दिन में 12 बजे इसके ट्रेलर को रिलीज़ किया जाएगा. 'टाइगर 3' के नए पोस्टर में सलमान के लुक को लोग पसंद कर रहे हैं.

5. 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' का ट्रेलर आया

निमरत कौर और राधिका मदान की फिल्म 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' का ट्रेलर आ गया. दिनेश विजन की इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में राधिका का किरदार गायब हो चुका है और पुलिस ऑफिसर बनीं निमरत कौर उसे ढूंढ रही हैं. फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

8. शाहरुख खान की 'डंकी' पोस्टपोन नहीं होगी!

कई दिनों से खबर आ रही है कि प्रभास की फिल्म 'सलार' की वजह से शाहरुख की 'डंकी' पोस्टपोन होगी. लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'डंकी' पोस्टपोन नहीं होगी. ये फिल्म क्रिसमस 2023 पर ही रिलीज़ होगी. जैसा शेड्यूल है उसे उसी तरह रिलीज़ किया जाएगा. जल्द ही 'डंकी' का टीज़र भी आएगा. जिसमें रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी.

Advertisement

Advertisement

()