The Lallantop

ट्रेलर रिव्यू: 'इनसाइड एज-3'

कितने नए सस्पेंस हैं इस स्पोर्ट्स ड्रामा की तीसरी किस्त में?

Advertisement
post-main-image
'इनसाइड एज रिव्यू'.
अमेज़न प्राइम वीडियो की शुरुआती कुछ इंडियन सीरीज़ में से एक 'इनसाइड एज' सीरीज़ है. इस शो के अब तक दो सीज़न आ चुके हैं और तीसरे सीज़न का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ है. कैसा है ट्रेलर और क्या है ट्रेलर में खास समझ लीजिए. #ट्रेलर में क्या दिखा? शो का सीज़न टू क्लिफहैंगर के साथ खत्म हुआ था. जहां मुंबई मेवरिक्स पर दो साल का बैन लग जाता है. मंत्रा पाटिल को जेल हो जाती है. और ज़रीना मलिक विक्रांत धवन के साथ हाथ मिला लेती है. अब इस बार के नए ट्रेलर की शुरुआत इस संवाद से होती है,

"वो हमें गेम से बाहर निकाल सकते हैं लेकिन वो हमारे अंदर से गेम नहीं निकाल सकते".

Advertisement
ये शब्द हैं भाई साब के जो एक बार फ़िर मैदान में लड़ने को उतरे हैं. ट्रेलर में विक्रांत धवन भी डायलॉग झाड रहे हैं. काउंटर में कहते हैं कि इस खेल के पीछे का असली खेल वो दिखाएंगे. ट्रेलर के हिसाब से इस बार क्रिकेट में सट्टेबाज़ी लीगल हो गई है. जो काम अब तक छुपकर हो रहे थे, अब खुलेआम हो रहे हैं. ट्रेलर में शो के जो क्रिकेट मैच के शॉट्स दिखते हैं, वो बहुत ही वास्तविक नजर आते हैं.
#शो में कौन-कौन है? शो में विवेक ओबेरॉय विक्रांत धवन का रोल करते हैं. आमिर बशीर शो में यशवर्धन पाटिल का रोल निभाते हैं. यहीं हैं, जिन्होंने पावर प्ले लीग की शो में शुरुआत की है. ऋचा चड्ढा 'इनसाइड एज' में ज़रीना मलिक का किरदार निभाती हैं. सयानी गुप्ता सीरीज़ में रोहिणी राघवन के किरदार में नज़र आती हैं. ये सारे एक्टर्स सीज़न एक से शो का हिस्सा हैं. सीज़न थ्री के ट्रेलर में अक्षय ओबेरॉय, सनी हिंदूजा, आकाश राठी जैसे एक्टर्स की शो में नई एंट्री हुई है. #बिहाइंड दी विकेट्स 'इनसाइड एज' के क्रिएटर हैं करन अंशुमन. शो को डायरेक्ट किया है कनिष्क वर्मा ने. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये शो बना है. करन ने सीज़न थ्री के बारे में बात करते हुए कहा,
"'इनसाइड एज' के साथ हमारा मकसद हमेशा से पिछले सीज़न से बेहतर करने का होता है. हम कोशिश करते हैं नए सीज़न में कहानी में नए मोड़ और नए किरदार लाकर शो को और रोचक बना सकें. विक्रांत और भाईसाब के फेस ऑफ से लेकर मुंबई मेवरिक्स के बिग लीग में भविष्य तक, इस बार शो में ऐसे-ऐसे सरप्राइज़ हैं कि आप लोग हैरान रह जाएंगे. हमारी पूरी टीम ने इस बार बहुत मेहनत की है इस बार के सीज़न को सस्पेंस और ड्रामे से भर देने में. हम उम्मीद करते हैं शो के लिए लोगों की बेकरारी यूं ही बनी रहे."
#कब और कहां आएगी? शो कहां आएगा ये तो सबको पता ही है. अमेज़न प्राइम वीडियो पर. कब आएगा ये हम बता देते हैं. शो 3 दिसंबर से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा. ये तारीख ध्यान में रखिए. इस दिन ओटीटी की बहुत बड़ी जंग होने वाली है. क्यूंकि सिर्फ़ अमेज़न पर 'इनसाइड एज' नहीं आ रही. इसी दिन नेटफ्लिक्स पर 'मनी हाइस्ट' और ज़ी5 पर अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' आ रही है. वीडियो: धमाका’ जैसी ही वो 9 फिल्में और शो, जो मीडिया के इनसाइड वर्ल्ड को दिखाती हैं

Advertisement
Advertisement