The Lallantop

समय रैना के लिए नेटफ्लिक्स वो करने जा रहा, जो उसने दुनिया में कभी किसी के लिए नहीं किया!

इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 नेटफ्लिक्स और यूट्यूब, दोनों पर एक साथ रिलीज़ होगा.

Advertisement
post-main-image
इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 का पहला एपिसोड 19 जून को शाम 7 बजे रिलीज़ किया जाएगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • India's Got Latent का दूसरा सीजन Netflix और YouTube दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ 19 जून को शाम 7 बजे रिलीज होगा, यह पहली बार हुआ है कि शो दो प्लेटफॉर्म पर साथ में आएगा।
  • पहले सीजन के यूट्यूब पर होने और विवादास्पद बंद होने के कारण फैंस में असंतोष था, जिससे समय रैना ने दर्शकों की नाराज़गी को दूर करने के लिए दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया।
  • Netflix ने शो के लिए अपना एक बड़ा नियम बदला है और इस अनोखे कदम से OTT प्लेटफॉर्म और डिजिटल दर्शकों के बीच नए तरह के साझेदारी की संभावना बढ़ सकती है।

India's Got Latent का पहला सीजन भारी विवाद के कारण बीच में ही बंद कर दिया गया था. लेकिन कुछ समय पहले Samay Raina ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल Samay Raina Still Alive में बताया कि वो इसका सेकेंड सीजन लाने वाले हैं. इस बार को वो Netflix पर दिखेंगे. रोचक बात ये है कि शो की पॉपुलैरिटी देखते हुए इस OTT प्लेटफॉर्म ने अपना सबसे बड़ा नियम बदल दिया. अब ये सीजन नेटफ्लिक्स और यूट्यूब, दोनों पर एक साथ रिलीज़ होगा. समय का दावा है कि ऐसा दुनिया में पहली बार होने जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कुछ दिन पहले समय और नेटफ्लिक्स ने अपने साझा पोस्ट में बताया था कि IGL सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आएगा. चूंकि पहला सीजन पूरी तरह यूट्यूब पर था और काफी पॉपुलर भी, इसलिए उनके फैंस इस बात से नाराज़ हो गए. उन्होंने ये कहना शुरू कर दिया कि समय उनके साथ धोखा कर रहे हैं. लेकिन इस बीच नेटफ्लिक्स ने एक प्रोमो रिलीज़ किया. उसमें समय, बलराज सिंह घई और शो पर दिखने वाले बॉडीगार्ड साथ नजर आए.

undefined

Advertisement

बातचीत के दौरान बलराज ने समय पर आरोप लगाया कि वो यूट्यूब का लॉयल फैनबेस छोड़, पैसों के लिए OTT पर जा रहे हैं. बदले में समय ने बताया कि IGL सीजन 2 सिर्फ नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर भी आएगा. वो भी सेम दिन, सेम समय और सेम लेंथ के साथ. फर्क सिर्फ इतना है कि यूट्यूब पर इसमें ऐड्स नजर आएंगे. वहीं नेटफ्लिक्स पर ऐसा कुछ नहीं होगा. हालांकि वहां लोगों को एप्प सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे जरूर देने पड़ेंगे.

इस प्रोमो के कुछ समय बाद समय ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज़ डालीं. उसमें उन्होंने बताया कि नेटफ्लिक्स ने इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 के लिए बड़ा एक्सेप्शन रखा है. वो पहली बार एक ही शो को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर साथ रिलीज़ कर रहे. समय का दावा है कि ऐसा दुनिया में पहले कभी नहीं हुआ. 

samay raina
समय रैना की इंस्टाग्राम स्टोरी.

लगे हाथ उन्होंने ये भी बता दिया कि सीजन 2 का पहला एपिसोड 19 जून को शाम 7 बजे रिलीज़ किया जाएगा. वैसे तो उन्होंने अब तक इसके गेस्ट रिवील नहीं किए हैं. मगर पिछले दिनों इंटरनेट पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों को देख ये कहा जा रहा कि इसकी शुरुआत आलिया भट्ट और शरवरी के साथ होगी. दावा है कि वो अपनी अपकमिंग मूवी 'अल्फ़ा' को प्रमोट करने के लिए इंडियाज़ गॉट लेटेंट पर आने वाले हैं.

Advertisement

वीडियो: समय रैना-रणवीर अलाहाबादिया विवाद के बीच आमिर खान का पुराना वीडियो क्यों वायरल होने लगा?

Advertisement