The Lallantop

'रामायण' की रिलीज़ से ऐन पहले इनकम टैक्स वाले नमित मल्होत्रा के ऑफिस क्यों पहुंच गए?

प्राइम फोकस के ऑफिस में इनकम टैक्स की तलाशी की खबर बाहर आते ही कंपनी के शेयर्स की कीमत 8 परसेंट तक गिर गई.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस के ऑफिस और संबंधित घरों की 7 अक्टूबर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने विदेशी रेमिटेंस मामले में तलाशी ली, जो भारत की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण' से जुड़ी है।
  • इनकम टैक्स की तलाशी विदेशी रेमिटेंस से संबंधित ट्रांजैक्शन की जांच के तहत हुई है, जिसके कारण प्राइम फोकस के शेयरों में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आई और स्टॉक मार्केट में अनिश्चितता उत्पन्न हुई।
  • फिल्म 'रामायण' की रिलीज़ 6 और 8 नवंबर को भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्धारित है, लेकिन तलाशी के बाद रिलीज़ डेट को लेकर संशय बना हुआ है और मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Namit Malhotra की Ramayana की रिलीज़ में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है. ये सिर्फ नमित के करियर की नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है. मगर फिल्म की रिलीज़ से ऐन पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नमित की कंपनी Prime Focus के दफ्तर पहुंचकर वहां की तलाशी ली. इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रोड्यूसर्स Vashu Bhagnani और Kumar Mangat Pathak के दफ्तरों की भी तलाशी ली थी.

Advertisement

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स ने 7 अक्टूबर की सुबह प्राइम फोकस के मुंबई वाले ऑफिस की तलाशी ली. साथ ही इस कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के घरों को भी सर्च किया गया. सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया कि ये तलाशी विदेशी रेमिटेंस यानी विदेश से भेजे गए पैसे के सिलसिले में ली गई है. हालांकि ये एक्जैक्ट्ली किस ट्रांजैक्शन से जुड़ा मामला है, इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

मगर इस खबर के बाहर आते ही स्टॉक मार्केट में हड़कंप मच गई. प्राइम फोकस के शेयरों की कीमत तेज़ी से 8 परसेंट तक गिर गई. हालांकि इस बारे में अब तक नमित मल्होत्रा और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कोई प्रतिक्रिया या सफाई नहीं आई है.

Advertisement

प्राइम फोकस नमित मल्होत्रा की कंपनी है, जो विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन, पोस्ट प्रोडक्शन और कॉन्टेंट प्रोडक्शन का काम करती है. इसी कंपनी के तहत नमित भारत की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण' प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसे दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है. और इन दोनों पार्ट्स की लागत 4000 करोड़ रुपए बताई गई है. नमित ने ये भी स्पष्ट किया कि ये पूरी रकम फिल्म के प्रोडक्शन पर खर्च नहीं होगी. इसमें से 1200 करोड़ रुपए फिल्म की इंटरनेशनल मार्केटिंग पर लगाए जाएंगे.

'रामायण' को 'दंगल' वाले नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम की भूमिका में नज़र आएंगे. साई पल्लवी, सीता बनी हैं. रावण का पात्र यश कर रहे हैं. साथ ही वो फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखेंगे. इनके अलावा विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, रकुलप्रीत, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

'रामायण' दुनियाभर में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. मगर फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर संषय बना हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज़ को प्रीपोन कर सकते हैं. इंडिया 4 नवंबर से फिल्म के पेड-प्रीव्यू शुरू हो जाएंगे. 5 नवंबर को इसे फुल फ्लेजेड तरीके से रिलीज़ कर दिया जाएगा. वहीं इंटरनेशनल रिलीज़ 6 नवंबर को ही होगी. हालांकि मेकर्स ने अब तक ऑफिशियली इस बारे में कुछ नहीं कहा है. 

Advertisement

वीडियो: IMDb पर 'रामायण' का जलवा, बाकी फिल्मों से कितनी आगे निकली?

Advertisement