आमिर ख़ान (Aamir Khan) के भांजे इमरान ख़ान (Imran Khan) इमरान खान एक बार फिर अपना कमबैक करने के लिए तैयार हैं. वह अपने मामा आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म से करियर की दूसरी पारी शुरू करेंगे. इसी बीच उन्होंने एक खुलासा किया. बकौल इमरान उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘थार’ से रिप्लेस कर दिया गया था. उनकी जगह फिल्म में Anil Kapoor के बेटे Harsh Varrdhan Kapoor को कास्ट किया गया था. थार में अनिल कपूर, फातिमा सना शेख़ और हर्षवर्धन कपूर थे. फिल्म नेटफ्लिक्स पर साल 2022 में रिलीज हुई थी.
इमरान खान को 'थार' से हर्ष वर्धन कपूर ने किया था रिप्लेस, वजह आई सामने
Imran Khan इमरान खान 'हैप्पी पटेल' नाम की फिल्म से 9 साल बाद कमबैक कर रहे हैं. लेकिन उन्हें साल 2022 में आई Anil Kapoor की 'थार'' से रिप्लेस कर दिया गया था.
.webp?width=360)
इमरान खान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी क्यों बनाई थी. इमरान ने कहा कि
"मैं कट्टी बट्टी के बाद कई फिल्मों से जुड़ा हुआ था. इनमें कुछ फिल्में मैंने छोड़ दी थीं.लेकिन एक फिल्म से मैं लंबे समय तक जुड़ा रहा. फिल्म पर मेकर्स से मेरी लंबी बातचीत भी चल रही थी. मेरा मानना है कि उस फिल्म का नाम ‘थार’ रखा गया. मैं इस फिल्म के डेवलेपमेंट स्टेज से जुड़ा था. बाद में उस रोल हर्ष वर्धन कपूर ने निभाया था. दरअसल, मैं पीछे हटने लगा था. मैंने कभी भी कोई प्रेस स्टेटमेंट नहीं दिया. जिसमें मैंने कहा हो कि मैं फिल्मों से रिटायरमेंट ले रहा हूं. ये समय वो था जब मैं डिप्रेशन से जूझ रहा था."
इमरान आखिरी बार फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में नज़र आए थे. अब वो नौ साल बाद फिर कमबैक कर रहे हैं. इमरान ‘हैप्पी पटेल’ नाम की फिल्म से वापसी करेंगे. ये एक सैटायर और स्पाय कॉमेडी फिल्म होगी जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. आमिर सिर्फ इस फिल्म के प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि वो फिल्म में कैमियो भी करेंगे. ये पहला मौका होगा जब वो किसी फिल्म में इमरान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. वो फिल्म में एक डॉन का रोल करेंगे. ख़बर के मुताबिक है कि 29 अप्रैल तक आमिर फिल्म के लिए अपना हिस्सा शूट कर लेंगे. ‘हैप्पी पटेल’ एक स्पाई फिल्म होगी लेकिन टिपिकल किस्म की नहीं. बताया जा रहा है कि ये उस तरह की कॉमेडी फिल्म होगी जो इस जॉनर पर तंज कसती है.
इमरान इस फिल्म में सीक्रेट एजेंट बनेंगे. उनके साथ फिल्म में वीर दास भी नज़र आएंगे. वो फिल्म के राइटर-डायरेक्टर भी हैं. इमरान और वीर ने ‘डेल्ही बेली’ में भी साथ काम किया था. बताया जा रहा है कि इन दोनों के अलावा मिथिला पालकर, मोना सिंह और शारिब हाशमी भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ये फिल्म कब रिलीज़ होगी, इसे लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है.
वीडियो: 'नो एंट्री 2' की कास्टिंग से खुश नहीं अनिल, बोनी कपूर से बात करना बंद कर दी!








