The Lallantop

'वॉर 2' के ओपनिंग सीन में भयंकर तलवारबाज़ी करते दिखेंगे ऋतिक रौशन, जापान में होगा शूट

Hrithik Roshan शुरू करने जा रहे हैं War 2 की शूटिंग. दूसरी ओर Shah Rukh Khan और Salman Khan स्टारर Tiger Vs Pathaan पर आया बड़ा अपडेट. इस वजह से शुरू हो नहीं हो पा रही फिल्म.

Advertisement
post-main-image
ऋतिक रौशन की 'वॉर 2' की पहली झलक सलमान की 'टाइगर 3' में देखने को मिली थी.

Fighter के बाद Hrithik Roshan अब YRF Spy Universe की फिल्म War 2 में जुट रहे हैं. 7 मार्च से ऋतिक, 'वॉर 2' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे. वैसे तो फिल्म का शूट करीब चार महीने पहले अक्टूबर 2023 में ही शुरू हो गया था. मगर ऋतिक उसका हिस्सा नहीं थे. हालांकि नवंबर में ‘टाइगर 3’ के पोस्ट क्रेडिट सीन के लिए ऋतिक ने ‘वॉर 2’ का एक प्रोमो शूट किया था. 'फाइटर' के बाद ऋतिक पीठ दर्द से परेशान थे. इसलिए उन्होंने रिकवरी के लिए कुछ समय लिया. लेकिन अब वो वापसी कर रहे हैं. NTR Jr. ने ‘वॉर 2’ के लिए अब तक कुछ भी शूट नहीं किया है. वो भी जल्द ही ऋतिक के साथ जुड़ने वाले हैं. 

Advertisement

दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से लिखा-

"हाल के दिनों में यशराज स्टूडियोज में फाइट सीक्वेंस की रिहर्सल चल रही थी. उसमें ऋतिक भी हिस्से ले रहे थे. दरअसल मेकर्स यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि ऋतिक का बैक पेन से पूरी तरह से ठीक हुआ या नहीं. वरना फिल्म में स्टंट शूट करने के चक्कर में कहीं वो अपनी पीठ को फिर से चोटिल न कर बैठें. हालांकि फिलहाल सब ठीक है. ऋतिक पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं. वह लगातार रिहर्सल कर रहे हैं."

Advertisement

सोर्स ने आगे बताया-

“यह रिहर्सल 'वॉर 2' में ऋतिक के किरदार के इंट्रोडक्शन सीन के लिए है. इसमें ऋतिक तलवारबाज़ी करते हुए नजर आएंगे. सीन के बैकड्रॉप में जापान का शाओलिन टेंपल होगा. फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं. जिनका जापानी कल्चर और ड्रैगन के प्रति झुकाव रहा है. इसलिए ‘वॉर 2’ में ऋतिक को इंट्रोड्यूस करने के लिए उन्होंने वो बैकड्रॉप और सीन चुना है. इस फाइट सीक्वेंस के लिए कोरिया के एक फाइटर को बुलाया गया है.”

अभी तक ऋतिक रौशन और Jr NTR ने साथ में शूट नहीं किया है. एनटीआर के हिस्से का शूट अप्रैल से शुरू होगा. 'वॉर 2' की सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी बेन जैस्पर की है. जो कई हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. बीते साल आई अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की सिनेमैटोग्राफी भी बेन ने ही की थी.  

Advertisement

रिपोर्ट में 'वॉर 2' के अलावा 'टाइगर वर्जस पठान' का भी अपडेट मिला है. बताया जा रहा है कि 'टाइगर वर्सज़ पठान' के लिए अभी तक सलमान खान की डेट्स नहीं मिली हैं. जिसकी वजह धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'द बुल' है. 'द बुल' का कनेक्शन मालदीव से है. पिछले दिनों हुए मालदीव के साथ हुए विवाद के चलते सब कुछ रुका हुआ है. ऐसे में अब मेकर्स स्क्रिप्ट में बदलाव कर रहे हैं. उनका प्लान है कि इस कहानी को मालदीव से कहीं और शिफ्ट किया जाएगा. जिसमें समय लग रहा है. 

वहीं 'वॉर 2' के बाद आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फीमेल स्पाय फिल्म पर काम शुरू होगा. जो मई-जून से फ्लोर पर जा सकती है. इसके अलावा हाल में शाहरुख खान की 'पठान 2' पर अपडेट आया था. कहा गया कि ‘पठान 2’ के साथ ही YRF स्पाय यूनिवर्स में एक नए स्पाय की एंट्री होगी. जो काफी यंग होगा. ये स्पाय शाहरुख खान यानी 'पठान' को सपोर्ट करता दिखेगा. अभी तक की टाइमलाइन के मुताबिक 'वॉर 2' के बाद आलिया की स्पाय फिल्म और फिर 'पठान 2' रिलीज होगी. आलिया की स्पाय फिल्म और 'पठान 2' से ही 'टाइगर वर्सज पठान' का बेस तैयार होगा.

वीडियो: 'टाइगर वर्सज़ पठान' से पहले स्पाय यूनिवर्स में बड़ा ट्विस्ट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement