The Lallantop

अक्षय की 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन कम कमाई की, मगर फिर भी रिकॉर्ड बना लिया

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5', 'छावा' और 'सिकंदर' के बाद इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिं पाने वाली फिल्म बन गई.

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों से बेहतर कलेक्शन किया है 'हाउसफुल 5' ने.

Akshay Kumar की Housefull 5 को मल्टीस्टारर होने का या दो एंडिंग के साथ रिलीज़ करने का कोई खास फायदा नहीं हुआ. ना तो पिक्चर के रिव्यू अच्छे आए और ना ही पहले दिन इसने मेकर्स की उम्मीदों जितनी कमाई की. मगर फिल्म ने अक्षय कुमार की Mission Mangal, Sooryavanshi और 'गोल्ड' जैसी फिल्मों जितना ही ओपनिंग कलेक्शन कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की सबसे ज़्यादा ऑक्यूपेंसी इसके नाइट शोज़ की रही. जिसमें करीब 45.65 प्रतिशत लोग रहे. इसके अलावा मॉर्निंग में 13.86 प्रतिशत, आफ्टरनून में 28 प्रतिशत और ईविनंग शो में 28.01 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

'हाउसफुल 5' को मेकर्स ने दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज़ किया था. मतलब इसके दो वर्जन में दो अलग-अलग मर्डर्स थे. इसी को यूएसपी बनाकर मेकर्स ने फिल्म का प्रचार भी किया. प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कहा था कि 30 सालों से वो कुछ ऐसा करने की प्लानिंग कर रहे थे. मगर 'हाउसफुल 5' के दो वर्जन को रिलीज़ करने का भी असर इसकी कमाई पर नहीं पड़ा.

Advertisement

मगर इतनी कम कमाई के बावजूद ये फिल्म अक्षय की कुछ पुरानी फिल्मों के मुकाबले अच्छी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बनी है. उनकी पिछली फिल्म 'केसरी चैप्टर'  ने 7.8 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. 'स्काई फोर्स' ने 15.30 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अक्षय की 'सूर्यवंशी' ने 26.29 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. 'मिशन मंगल' ने 29.16 करोड़ रुपये की. साथ ही ‘हाउसफुल 5’ इस साल की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म भी बन गई. ‘छावा’ (33 करोड़ रुपये) और ‘सिकंदर’ (30 करोड़ रुपये) के बाद 'हाउसफुल 5' ने सबसे बड़ी ओपनिंग पाई. 

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी 'हाउसफुल 5' ने 'हाउसफुल 4' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ा है. 'हाउसफुल 4' ने पहले दिन 19.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं 'हाउसफुल 3' ने 15.23 करोड़ रुपये. 'हाउसफुल 2' ने 23 करोड़ रुपये और 'हाउसफुल' ने  10 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे. 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज़ में इसका पांचवां पार्ट सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाला बन चुका है.

बाकी, फिल्म के रिव्यूज़ तो कुछ खास नहीं हैं मगर वीकेंड पर इसकी कमाई में थोड़ी सी और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. हमने भी 'हाउसफुल 5' का रिव्यू किया है. जिसे आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं. 

Advertisement

वीडियो: अक्षय की हाउसफुल 4 के बारे में उनके बेटे आरव ने जो कहा उससे आप भी सहमत होंगे

Advertisement