लॉकडाउन 2.0 में कौन-कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी, इस बात की लंबी-चौड़ी जानकारी सरकार ने 15 अप्रैल को दी थी. एक लंबी लिस्ट निकाली थी, जिसमें 16 अप्रैल और 19 अप्रैल को कुछ बदलाव किए थे. अब एक बार फिर इस लिस्ट में बदलाव हुआ है. कुछ और चीज़ों पर छूट दी गई है. इनमें इलेक्ट्रिक पंखों की दुकानें खोलने की परमिशन भी शामिल है. माना जा रहा है कि बढ़ती गर्मी देखकर ये फैसला किया गया है.
बढ़ती गर्मी देख सरकार ने लॉकडाउन 2.0 में इन चीज़ों पर छूट दी है
सरकार ने चौथी बार छूट देने वाली लिस्ट निकाली.

21 अप्रैल को गृह मंत्रालय ने आधाकारिक तौर पर एक नई लिस्ट निकाली, जिसके मुताबिक अब,
- एक्सपोर्ट/इम्पोर्ट की फैसिलिटीज़ जैसे पैक हाउस, बीज और बागवानी के उत्पादों की जांच और ट्रीटमेंट करने वाले प्लांट्स. (पैक हाउस मतलब वो जगह जहां फार्म प्रोडक्ट्स को साफ करके ट्रांसपोर्ट के लिए बड़े डब्बों में पैक किया जाता है, ताकि वो लंबे वक्त तक खराब न हों.) - खेती और बागवानी से जुड़े शोध केंद्र काम कर सकते हैं. - प्लांटिंग के सामान, मधुमक्खियों का छत्ता, शहद और इससे जुड़े बाकी प्रोडक्ट्स को राज्यों के अंदर और एक राज्य से दूसरे में लाने लेजाने की छूट है. - स्टूडेंट्स की पढ़ाई से जुड़ी किताबों की दुकानें खुली रह सकती हैं. - इलेक्ट्रिक पंखों की दुकानें खुली रहेंगी. - भाारतीय बंदरगाहों पर भारतीय नाविकों की आवाजाही को भी छूट दे दी गई है. - जंगल-विज्ञान से जुड़े ऑपरेशन और जंगल में वृक्षारोपण से जुड़ी एक्टिविटीज़ की जा सकती हैं
हालांकि, ये छूट हॉटस्पॉट और कंटामिनेटेड ज़ोन्स में लागू नहीं होगी.
इनके अलावा होम मिनिस्ट्री ने एक और प्रेस रिलीज़ जारी की. जिसमें बताया कि उनके पास कुछ ऐसी सेवाओं से जुड़े सवाल आ रहे थे, जिन्हें पहले ही छूट दी जा चुकी थी, लेकिन जनता के कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए मंत्रालय ने नई प्रेस रिलीज़ में सब साफ कर दिया है. इसके मुताबिक,
- वरिष्ठ नागरिकों की सेवाओं में उनके घर पर लगे अटेंडेंट को काम करने की छूट दी गई है. - प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज की दुकानें खुली रहेंगी. - फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, जैसे ब्रेड फैक्टरीज़, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट्स, आटा चक्की, दाल मिल्स चालू रहेंगी.
हालांकि कोरोना से बचने के लिए जो भी तरीके अपनाए जा रहे हैं, जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना, इन सबका ध्यान रखने की बात कही गई है.
वीडियो देखें: लॉकडाउन देखने गई IMC की टीम को लेकर ममता और मोदी सरकार में टकराव













