The Lallantop

'हेरा फेरी 3' पर नया संकट, एक विकेट डाउन!

'हेरा फेरी 3' की मुसीबतें कम ही नहीं हो रही हैं. कॉपीराइट्स पर हुए विवाद के बाद कानूनी उलझनों के कारण इसकी शूटिंग शुरू ही नहीं हो पा रही है.

Advertisement
post-main-image
हेरा फेरी 3 कॉपीराइट्स के विवादों में उलझी हुई है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'हेरा फेरी 3' के राइटर रोहन शंकर ने कॉपीराइट विवाद और कानूनी पचड़ों के कारण इस फिल्म को छोड़ दिया है जिससे इसकी शूटिंग रोक दी गई है।
  • कॉपीराइट विवाद और कानूनी जटिलताओं के कारण 'हेरा फेरी 3' की शुरुआत नहीं हो पाई है जिससे रोहन शंकर ने परियोजना छोड़ने का फैसला किया है।
  • रोहन शंकर के प्रस्थान और कानूनी विवादों के चलते 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग स्थगित हो गई है, और भविष्य में प्रियदर्शन के जुड़ने पर ही परियोजना फिर शुरू हो सकती है।

Akshay Kumar की Hera Pheri 3 अब किस नए संकट में पड़ गई है? Sanjay Dutt की Aakhri Sawal का Teaser कैसा है? Ekta Kapoor ने Bhooth Bangla और Dhurandhar 2 के बारे में सोशल मीडिया पर क्या लिखा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'हेरा फेरी 3' के राइटर ने छोड़ दी फिल्म

'हेरा फेरी 3' की मुश्किलें ख़त्म ही नहीं हो रही हैं. अब फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने फिल्म छोड़ दी है. इस बारे में न्यूज़ 18 से चर्चा में रोहन शंकर ने कहा, "कानूनी पचड़ों के कारण ये फिल्म शुरू ही नहीं हो पाई. उम्मीद है कि हेरा फेरी 3 बनेगी. और यदि प्रियदर्शन सर इस प्रोजेक्ट से जुड़े होंगे, तो शायद मैं भी लौट आऊंगा. मगर अभी तो लग रहा है कि प्रियदर्शन सर हेरा फेरी 3 शुरू होने से पहले कम से कम पांच फिल्में बना लेंगे." हम याद दिला दें कि ये फिल्म कॉपीराइट्स के विवाद में उलझी हुई है."

Advertisement

# चूअटल एजियोफो की 'बैकरूम्स' का ट्रेलर आउट

यंग डायरेक्टर केन पार्सन्स की हॉरर फिल्म 'बैकरूम्स' का टीज़र आया है. ऑस्कर नॉमिनी एक्टर्स चूअटल एजियोफो और रीनेट रिन्सवे इसमें लीड रोल में हैं. ट्रेलर में एक फर्नीचर शोरूम के बेसमेंट में एक खुफिया दरवाज़ा नज़र आता है. एजियोफो और रीनेट इसके पीछे बने कमरे में जाते हैं. मगर ये कई कमरों की ऐसी भूल भुलैया है, जो ख़त्म ही नहीं होती. फिर डरावनी घटनाएं घटती हैं. A24 स्टूडियो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है. 20 साल के यूट्यूबर केन पार्सन्स इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 29 मई को रिलीज़ होगी.

# 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी अक्षय की 'भूत बंगला'

Advertisement

फाइनली अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' की नई रिलीज़ डेट आ गई है. अब ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी. एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल रात 9 बजे 'भूत बंगला' का प्रेड प्रीमियर होगा. एकता ने 'धुरंधर 2' का ज्रिक भी किया. लिखा, 

"धुरंधर 2 शानदार परफॉर्म कर रही है, और ये बड़ी खुशी की बात है. मेकर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्ज़ीबिटर्स का मानना है कि इस गैप से दोनों फिल्मों को वो स्पेस और अटेंशन मिलेगा, जो वो डिज़र्व करती हैं."

# संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का टीज़र आया

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीज़र आया है. इसके मुताबिक एक कॉलेज स्टूडेंट RSS पर थीसिस लिखता है. मगर प्रोफेसर गोपाल नाडकरनी यानी संजय दत्त उसे रिजेक्ट कर देते हैं. स्टूडेंट प्रोफेसर पर पक्षपात का आरोप लगाता है. दो लोगों के बीच की ये बहस पूरे देश में बहस का मुद्दा बन जाती है. फिल्म में नीतू चंद्रा, अमित साध, समीरा रेड्डी और मृणाल कुलकर्णी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. संजय दत्त इस फिल्म के लीड होने के साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं. अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 15 मई को रिलीज़ होगी.

# वीर दास बनाएंगे हॉरर फिल्म ‘बारा नंबर’

‘हैप्पी पटेल’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद वीर दास एक और फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं. टाइटल है 'बारा नंबर'. ये एक फाउंड फुटेज हॉरर फिल्म होगी. यानी इसमें बिना एडिटिंग के रॉ वीडियो रिकॉर्डिंग्स होंगी. इस तरह फिल्में हैंडहेल्ड कैमरे से शूट की जाती हैं. ताकि ये फिल्मी नहीं, बल्कि रियल लगें. इसमें भी कवि शास्त्री वीर दास के साथ को-डायरेक्टर हैं. इसकी शूटिंग जून में शुरू होगी. वीर दास इसमें एक्ट भी करेंगे.

# 8 मई को रिलीज़ होगी नवाज़ुद्दीन की 'मैं एक्टर नहीं हूं'

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को लेकर एक फिल्म बनी है. टाइटल है 'मैं एक्टर नहीं हूं'. ये 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. थिएटर्स में रिलीज़ होने से पहले ये फिल्म फेस्टिवल्स में सराही जा चुकी है. न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्ट‍िवल में भी इसकी स्क्रीनिंग हुई थी. और नवाज़ुद्दीन को इसके लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी दिया गया था.  

वीडियो: "परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ी, तो रो पड़े अक्षय"- प्रियदर्शन ने पूरा किस्सा बता दिया

Advertisement