The Lallantop

"अफ़वाहों पर यक़ीन मत कीजिए, हेरा फेरी 3 जल्द शुरू हो रही है"

परेश रावल के ताज़ा बयान ने बढ़ाई फैन्स की उम्मीदें. बारिश से पहले शूटिंग शुरू होने की बात कही.

Advertisement
post-main-image
परेश रावल का कहना है कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी.

Hera Pheri 3 Shelve होने के बारे में Paresh Rawal ने क्या कहा? क्या Allu Arjun और Atlee की AA22xA6 का Title Legacy है? Tumbbad 2 के बारे में Soham Shah ने क्या अपडेट दिया?सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'हेरा फेरी 3' शेल्व नहीं हुई, बारिश से पहले शुरू होगा शूट

'हेरा फेरी 3' कॉपीराइट्स के विवाद में उलझी हुई है. ख़बरें ये भी आई कि अब ये फिल्म नहीं बनेगी. मगर परेश रावल ने इन बातों को खारिज कर दिया है. मनी कंट्रोल से चर्चा में उन्होंने कहा, 

Advertisement

"अफ़वाहों पर यक़ीन न करें. फिल्म आएगी. इस बारिश से पहले शूटिंग शुरू हो जाएगी." 

इस फिल्म में अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ पूरी ओरिजनल कास्ट की वापसी की ख़बरें हैं.

# 'दी बैटमैन 2' में भी एंडी सर्किस ही बनेंगे एल्फ्रेड

Advertisement

मैट रीव्स की 'दी बैटमैन 2' की शूटिंग जून में शुरू होगी. डेडलाइन के मुताबिक इसमें भी बैटमैन के मेंटॉर एल्फ्रेड पैनिवर्थ का रोल एंडी सर्किस ही करेंगे. बैटमैन के किरदार में रॉबर्ट पैटिन्सन वापसी कर रहे हैं. कॉलिन फेरेल, पेंग्विन के रोल में नज़र आएंगे. स्कारलेट जोहैन्सन को भी फिल्म में कास्ट किया गया है. मगर उनके कैरेक्टर की कोई डिटेल्स अब तक सामने नहीं आई हैं.

# 'लेगेसी' है अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का टाइटल?

एटली की साई-फाई एक्शन फिल्म AA22xA6 का टाइटल कल अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर अनाउंस होगा. सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक फिल्म का टाइटल 'लेगेसी' हो सकता है. हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है. कल 
मेकर्स की घोषणा के साथ सारी बातें साफ़ हो जाएंगी.

# 'तुम्बाड 2' की मुहूर्त पूजा हुई, शूटिंग शुरू

'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू हो गई है. सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें प्रोड्यूसर जयंतीलाल गडा और बोनी कपूर भी नज़र आ रहे है. मिड-डे के मुताबिक इस फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ में भव्य सेट बनाया गया है. इसकी लागत 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सोहम शाह फिल्म के हीरो और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी विलन हैं. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 'तुम्बाड' के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे के को-डायरेक्टर रहे आदेश प्रसाद ये फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं.

# रेमो ने शुरू की नई डांस फिल्म, ABCD 3 है टाइटल

रेमो डिसूज़ा ने अपनी नई डांस फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये ABCD फ्रैंचाइज़ की ही तीसरी फिल्म है. और इसका टाइटल ABCD 3 होगा. इस फ्रैंचाइज़ की पहली फिल्म के किरदार इसमें वापसी कर सकते हैं. हालांकि अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है.

# लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल का टीज़र आया

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की रोमैंटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीज़र आया है. टीज़र की शुरआत तो कॉलेज स्टूडेंट्स की लव स्टोरी से होती है, जिसमें सब कुछ परफेक्ट नज़र आता है. मगर फिर एक ट्विस्ट आता है और कहानी एक ट्रैजिक मोड़ ले लेती है. विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: फिर अटकी 'हेरा फेरी 3', परेश रावल ने किसे जिम्मेदार ठहरा दिया?

Advertisement