The Lallantop

'टॉक्सिक' के बाद 'हनुमान अंश' ने 'हैवान' के साथ भी खेला कर दिया!

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' को 'हनुमान अंश' से आधे शोज़ मिले हैं.

Advertisement
post-main-image
'हैवान' की अडवांस बुकिंग उम्मीदों से कम रही है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश' के मुकाबले कम शो मिले हैं, जिससे इसकी शुरुआती कमाई प्रभावित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन धीमा है।
  • 'हनुमान अंश', 'हैवान' और 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी लंबी फिल्मों के कारण सिनेमाघरों में सिंगल स्क्रीन शो की संख्या सीमित हो गई है, जिससे इन फिल्मों की टक्कर और शो की प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।
  • इस स्थिति के कारण 'हैवान' की आगे की कमाई पर असर पड़ने की संभावना है, जबकि इसके टिकट बुकिंग और शो की संख्या बढ़ाने के लिए रणनीतियाँ अपनाई जा सकती हैं, जिससे फिल्म के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है।

क्या Toxic के बाद अब Hanuman Ansh अक्षय कुमार और सैफ अली खान की Haiwaan का  गणित बिगाड़ने वाली है? Parineeti Chopra की डेब्यू ओटीटी सीरीज के ट्रेलर में क्या झलकियां मिलीं? साथ ही ये भी जानिए कि Bhuvan Bam स्टारर सीरीज़ Dhindora Season 2 में किस हीरोइन की एंट्री हो गई है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'किल करंट' के अडैप्टेशन में काम करेंगे कियानू रीव्स

कियानू रीव्स अब एक नए थ्रिलर प्रोजेक्ट में नज़र आने वाले हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वो Kill Current नाम की फिल्म में लीड रोल करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे. ये फिल्म ओलिवर लो की आने वाली थ्रिलर नॉवल पर बेस्ड होगी. कहानी और फिल्म से जुड़े बाकी डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं.

Advertisement

# Love of Your Life फिल्म का ट्रेलर रिलीज़

मारगरेट क्वाली की अपकमिंग फिल्म Love of Your Life का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में वो माया नाम की एक नर्स का रोल कर रही हैं. जिसकी जिंदगी अपने पति चार्ली के साथ हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद पूरी तरह बदल जाती है. माया अपना सबकुछ पीछे छोड़कर पुर्तगाल चली जाती है. जहां उसकी मुलाकात फेलिक्स से होती है. ये रिश्ता उसे दोबारा प्यार और जिंदगी की तरफ लौटने का मौका देता है. फिल्म 7 अक्टूबर को चुनिंदा थिएटर्स में और 14 अक्टूबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

# परिणीति चोपड़ा की डेब्यू सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़

Advertisement

परिणीति चोपड़ा की नई मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज़ Shaque: Trust No One का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. कहानी एक ऐसी मां की है, जिसकी नवजात बेटी अस्पताल से गायब हो जाती है. इसके बाद शुरू होती है उसकी नौ साल लंबी तलाश. लेकिन बेटी को खोजते-खोजते मां ऐसे राज़ तक पहुंचती है. जो उसकी पूरी दुनिया और आसपास के लोगों पर शक करने को मजबूर कर देते हैं. ये सीरीज़ 24 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

# 'टॉक्सिक' के बाद 'हैवान' पर भारी पड़ रही 'हनुमान अंश'?

'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' का खेल बिगाड़ दिया था. अब अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' के लिए भी ये फिल्म मुश्किल खड़ी कर रही है. वजह है सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में शोज़ की टसल. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ 'हनुमान अंश' और 'हैवान' के शोज़ बांटना थिएटर्स के लिए मुश्किल हो रहा है. खासकर इसलिए क्योंकि तीनों फिल्में लंबी हैं. 'मिर्जापुर' 3 घंटे 17 मिनट, 'हनुमान अंश' 2 घंटे 30 मिनट और 'हैवान' 2 घंटे 44 मिनट की है. ऐसे में सवाल है, कहीं शोज़ की ये लड़ाई 'हैवान' की कमाई पर भारी न पड़ जाए.

# 'हैवान' को 'हनुमान अंश' से भी आधे शो मिले?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मलयालम मूवी 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 'हैवान' को 'हनुमान अंश' से भी कम शोज़ मिले. सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने पहले दिन महज़ 69 लाख रुपये कमाए हैं. फिल्म को कुल 2,870 शोज़ मिले, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 81 लाख रुपये पहुंच गया है. वहीं 'हनुमान अंश' के सात हज़ार से ज्यादा शो चल रहे हैं. 'हैवान' की अडवांस बुकिंग भी धीमी रही. फिल्म के 15,792 टिकट बिके, जिससे 36.1 लाख रुपये की कमाई हुई. ब्लॉक्ड सीट्स जोड़ने पर ये आंकड़ा 1.37 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था.

# भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' में दिखेंगी संजीदा शेख

भुवन बाम की पॉपुलर सीरीज़ 'ढिंढोरा' के दूसरे सीज़न में संजीदा शेख की एंट्री हो गई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक संजीदा शो में कविता मामी का किरदार निभाएंगी. हालांकि उनके कैरेक्टर की डिटेल्स फिलहाल सीक्रेट रखी गई है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उनका कनेक्शन टीटू मामा से होगा, जो इस सीज़न की कहानी के सेंटर में हैं. 'ढिंढोरा 2' साल 2021 में आए पहले सीज़न का अगला चैप्टर है. इस बार शो यूट्यूब से निकलकर नेटफ्लिक्स पर पहुंचेगा. सीज़न को पहले से बड़े स्केल पर बनाया गया है और भुवन बाम खुद नौ से 10 रोल्स निभाते नजर आएंगे.  

वीडियो: क्या अक्षय कुमार स्टारर 'स्काय-फोर्स' की कॉर्पोरेट बुकिंग हुई थी?

Advertisement