The Lallantop

'गदर 2' के विलेन ने बताया, जब लोगों ने फिल्म रिजेक्ट करने की सलाह दी थी

एक तेलुगु फिल्म की वजह से 'गदर 2' को कैसे अपना विलन मिला.

Advertisement
post-main-image
'पठान' और 'गदर 2', दोनों ही फिल्मों में मनीष ने पाकिस्तानी आर्मी जनरल के किरदार निभाए थे.

Gadar 2 को भले ही क्रिटिक्स की तरफ से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला. लेकिन जनता की तरफ से फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है. मेकर्स पर पिछली फिल्म के मैजिक को रीक्रिएट करने का प्रेशर था. अमरीश पुरी जैसे विलन की इंटेंसिटी चाहिए थी. फिल्म की शूटिंग चल रही थी. फिर भी ढूंढने पर कायदे का विलन नहीं मिला. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर साउथ तक के ऑप्शन खंगाले जा रहे थे. मगर कहीं भी बात नहीं बनी. फिर फाइट मास्टर रवि वर्मा के पास तेलुगु फिल्म ‘श्याम सिंघा रॉय’ पहुंची. फिल्म में उन्होंने मनीष वाधवा को नोटिस किया. डायरेक्टर अनिल शर्मा को उनके बारे में बताया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनिल ने मनीष को मिलने के लिए बुला लिया. वो उन्हें ‘चाणक्य’ से पहचान गए. ऊपर से उन्हें मनीष की हिंदी पर पकड़ भी अच्छी लगी. उन्होंने अपनी तरफ से मनीष को फाइनल कर लिया. बस उस बातचीत में सनी देओल मौजूद नहीं थे. उनका कहना था कि कुछ दिनों में सनी पाजी आ जाते हैं. वो भी आपसे मिल लेंगे. कहानी कुछ दिन आगे बढ़ी. सनी और मनीष मिले. सनी ने कहा कि अमरीश जी का रोल करना बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है. क्या आप इसे निभा पाएंगे. मनीष ने जवाब दिया,

आपके और अनिल जी के मार्गदर्शन में मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा. 

Advertisement

मनीष फाइनल हो गए. हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद ये किस्सा बताया. मनीष ने फिल्म में पाकिस्तानी मेजर जनरल हामिद इकबाल का किरदार निभाया है. वो बताते हैं कि फिल्म साइन करने से पहले उन्हें कई लोगों ने इसे रिजेक्ट करने की सलाह दी थी. मनीष इस बारे में बताते हैं,

मुझे लग रहा था कि कुछ अच्छा होने वाला है. लेकिन कुछ लोग थे जिन्होंने कहा कि मनीष तुम्हें रुकना चाहिए. तुम्हें ये नहीं करनी चाहिए. ‘गदर’ 22 साल बाद आ रही है. पता नहीं क्या होगा. अनिल शर्मा मार्केट में एक्टिव नहीं हैं. सनी देओल ने भी हाल-फिलहाल में कुछ नहीं किया. अमीषा पटेल ने भी नहीं. 

मनीष ने तमाम ऐसे लोगों की सलाह नहीं सुनी और फिल्म साइन कर ली. आगे सब हिस्ट्री है. वो बताते हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि कुछ अच्छा होगा. पर कभी ये नहीं सोचा था कि फिल्म को ऐसा रिस्पॉन्स मिलेगा. मनीष ने इसी के साथ फिल्म की मेकिंग से एक और किस्सा बताया. फिल्म के एक सीन में तारा सिंह इकबाल की गर्दन जकड़ लेता है. सीन शूट होने के बाद सनी उनके पास आए. कॉलर ठीक की और पूछा कि कहीं लगी तो नहीं. मनीष कहते हैं कि यही सनी की सबसे अच्छी बात है. कि वो आपकी परवाह करते हैं.        
 

Advertisement

वीडियो: गदर 2 और पठान के विलेन मनीष वाधवा ने अमरीश पुरी से होने वाली तुलना पर बात की

Advertisement