Ranveer Singh की Dhurandhar फ्रैंचाइज़ ने भारत के साथ पाकिस्तान में भी खूब चर्चाएं बटोरी हैं. वो भी तब, जब उसे एंटी-पाकिस्तानी बताते हुए वहां बैन कर दिया गया था. एक मीडिया चैनल ने तो Dhurandhar 2 की रिलीज़ पर ये दावा तक कर दिया कि इसकी कहानी खुद भारतीय प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लिखी है. मूवी में Jameel Jamali के किरदार में नजर आए वेटरन एक्टर Rakesh Bedi ने इस दावे पर जवाब दिया है.
प्रधानमंत्री ऑफिस से 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट मिलने के दावों पर बोले राकेश बेदी- "ऐसा कोई भी नहीं सोच सकता"
एक पाकिस्तानी चैनल ने दावा किया था कि 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूव की है.


पिछले दिनों दिल्ली में अमृत रत्न 2026 इवेंट रखा गया था. इस दौरान राकेश बेदी भी वहां मौजूद थे. बातचीत के दौरान उनसे पाकिस्तान के इस क्लेम पर सवाल किया गया. इतना सुनते ही राकेश ने बताया कि जब उन्होंने ‘धुरंधर’ की स्क्रिप्ट दो-तीन बार पढ़ी, तो उन्हें एहसास हुआ कि वो बहुत टेंस फिल्म है. चूंकि उनका झुकाव कॉमेडी की तरफ रहता है, इसलिए उन्होंने सोचा कि उसमें थोड़ा ह्यूमर जोड़ा जाना चाहिए. तब उन्होंने सीधे आदित्य धर से बात की. लेकिन वो कहानी में कॉमिक एलिमेंट जोड़ने से हिचकिचा रहे थे. फिर भी, जैसे-जैसे शूटिंग हुई, दोनों को फिल्म का ह्यूमर पसंद आने लगा.
बातचीत के दौरान राकेश से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में कौनसे डायलॉग्स जोड़े थे? इस पर उन्होंने 'योर बटक्स आर वेरी व्हाइट' का जिक्र किया. फिल्म में इसे बत्तख के साथ वर्डप्ले किया गया था. इस डायलॉग के बारे में बात करते हुए राकेश ने कहा,
"अब ये लाइन कोई लिख नहीं सकता. जब ये फिल्म हिट हुई तो कुछ लोगों ने कहा कि धुरंधर की स्क्रिप्ट प्रधानमंत्री ऑफिस से लिखकर आती है. मैंने कहा, बताओ PMO में कौनसा ऐसा आदमी है, जो ये लाइन लिख सकता है. ऐसा सोच भी नहीं सकता कोई."
'धुरंधर' की स्क्रिप्ट PMO और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है, ये दावा पाकिस्तानी चैनल RNN टीवी नेटवर्क में किया गया था. इसके शो 'रेड ज़ोन' को नईम हनीफ़ होस्ट करते हैं. एक एपिसोड में उनके साथ चर्चित एंकर मुबाशेर लकमन भी थे. दोनों ने साथ मिलकर 'धुरंधर' को खूब खरी-खोटी सुनाई. इस दौरान नईम ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रूव की है. लगे हाथ लकमन ने बताया कि पाकिस्तान को भी एक ऐसी मूवी की फंडिंग करनी चाहिए, जो भारत के इस तथाकथित एंटी-पाकिस्तानी एजेंडे को काउंटर करे.
वीडियो: धुरंधर 2 के OTT वर्जन में कौन सा सीन हटाया गया?















