The Lallantop

चीन में फैक्ट्रियां दोबारा खुलीं, तो एक ने ऐसा कम्पिटीशन करवा दिया कि देखने वालों की भीड़ लग गई

मालिक ने जो कारण बताया, उसे सोशल मीडिया ने नहीं माना.

Advertisement
post-main-image
'किसिंग कॉन्टेस्ट' में हिस्सा लेता कपल. (फोटो क्रेडिट- @WBYeats1865)

चीन में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते दिख रहे हैं. कोरोना वायरस की वजह से कई हिस्सों में लॉकडाउन था. कहीं पर कुछ रोक लगाई गई थी, जो कि अब धीरे-धीरे हटाई जा रही है. हालांकि वुहान प्रांत की कुछ सोसायटीज़ में अभी भी लॉकडाउन है. लेकिन हम यहां बात वुहान की नहीं, बल्कि जियांगसू प्रांत के सूज़ो (Suzhou) सिटी की कर रहे हैं.

Advertisement

दरअसल, कोरोना की वजह से कई दिनों से यहां की कई फैक्ट्रियां और दुकानें बंद थीं, जो अब खुलने लगी हैं. इनमें एक फर्नीचर फैक्ट्री ने इस रिओपनिंग को सेलिब्रेट करने के लिए 'किसिंग कम्पिटीशन' करवा डाला. सोशल मीडिया पर इस कम्पिटीशन की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. 'ग्लोबल टाइम्स' के ने इसका एक वीडियो भी डाला है.

Advertisement

फर्नीचर फैक्ट्री का नाम 'युएया (Yueya)' है. '7 न्यूज़' के मुताबिक, फैक्ट्री ने 10 कपल को बुलाया. इनमें कुछ शादीशुदा जोड़े थे. उन्हें एक-दूसरे के सामने खड़ा किया. बीच में एक बड़ा-सा ट्रांसपेरेंट ग्लास लगा दिया, ताकि इन्फेक्शन का खतरा कम हो. फिर कम्पिटीशन शुरू किया.

क्यों करवाया?

Advertisement

'7 न्यूज़' के मुताबिक, फैक्ट्री के मालिक का नाम है मिस्टर मा (Ma). उनका कहना है कि कोरोना की वजह से फैले तनाव को कम करने के मकसद से ये इवेंट किया. उन्होंने कहा,

'कम्पिटीशन में पार्ट लेने वाले सारे मेरे स्टाफ थे. उनमें से कुछ शादीशुदा थे और पति-पत्नी दोनों ही मेरी फैक्ट्री में काम कर रहे थे. इस महामारी (कोरोना) ने हर किसी को काफी तनाव दिया है. लोगों को रिलैक्स करने का मौका भी नहीं मिला है. इस वजह से फैक्ट्री के प्रोडक्शन प्रोसेस में भी गलतियां हो सकती थीं. इसलिए मैंने हर किसी को खुश करने के लिए किसिंग कम्पिटीशन करवाया.'

आगे दावा किया कि उन्होंने इस बात का पूरा खयाल रखा कि किसी भी तरह का इन्फेक्शन न फैले. मिस्टर मा ने कहा,

'किसी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए हमने प्लेक्सिग्लास का एक बड़ा-सा पीस कपल्स के बीच रखा था. उस ग्लास को हमने कई बार अल्कोहल से डिस-इन्फेक्ट किया था.'

फैक्ट्री के मालिक ने भले ही स्टाफ का तनाव करने और उन्हें खुश करने के मकसद से ये इवेंट कराया हो, लेकिन इसमें कोरोना से बचाव के सबसे बेसिक नियम की धज्जियां उड़ते दिखाई दी. वो नियम है सोशल डिस्टेंसिंग. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस बात को उठाया. पीछे खड़े लोग, जो कपल्स के लिए तालियां बजा रहे हैं, वो जरूरी दूरी बनाए रखने का पालन करते नहीं दिख रहे हैं.

देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.


वीडियो देखें: कोरोना संकट के इस दौर में चुपके से न्यूक्लियर टेस्ट कर रहा है चीन?

Advertisement