बतौर डायरेक्टर, Farah Khan की पहली फिल्म Main Hoon Na थी. Shah Rukh Khan लीड रोल में थे. फराह ने इस फिल्म की कास्टिंग से जुड़ा एक किस्सा बताया था, जो आजकल बहुत वायरल हो रहा है. फिल्म में Suniel Shetty विलन बने थे. फराह ने बताया कि ये रोल पहले Naseeruddin Shah को ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उसके बाद उन्हें शाहरुख के पिता वाले रोल के लिए मनाया गया. फराह का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह बहुत मूडी इंसान हैं. इस वजह से उन्हें 10 दिन का शूट 6 दिन में करना पड़ा था.
नसीरुद्दीन शाह ने इतना तंग किया कि फराह खान ने 10 दिन का शूट 6 दिन में निपटा दिया
Farah Khan ने बताया कि Naseeruddin Shah बहुत मूडी इंसान हैं. पहले उन्होंने नसीर को Main Hoon Na के विलन का रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

फराह खान ने IFTDA से बातचीत की थी. इस दौरान ‘मैं हूं ना’ में नसीरुद्दीन की कास्टिंग को लेकर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में उन्होंने हंसते हुए कहा,
ये बहुत लंबी कहानी है. नसीर मुझे मार डालेंगे. सबसे पहले मैं नसीर के पास विलन का किरदार लेकर गई थी. हम विलन के रोल के लिए कई लोगों के पास गए थे. पहले हम नसीर के पास गए, पहले तो उन्होंने झमेला कर दिया. और आप जानते हो, नसीर कैसे हैं. वो बहुत मूडी हैं. उन्होंने कहा कि वो ये नहीं कर सकते.
बातचीत में फराह ने आगे बताया,
इसके बाद मैं नाना पाटेकर और कमल हासन के पास ये किरदार लेकर गई. उन्होंने भी मना कर दिया. आखिरकार ये सुनील शेट्टी के पास पहुंचा. जिन्हें विलन का रोल करने का मौका मिल गया. राघवन का किरदार फाइनल करने के बाद, मुझे शाहरुख के पिता का किरदार फाइनल करना था. इसके लिए फिर मैं नसीरुद्दीन शाह के पास गई. शाहरुख के पिता वाले किरदार के लिए 10 दिन का शूट होना था. तो मैंने नसीर से कहा कि अभी ये तो कर लो.
फराह ने याद करते हुए कहा कि नसीर एक मूडी एक्टर हैं. उन्होंने शूटिंग के दौरान बहुत परेशान किया. इसीलिए उन्होंने 10 दिन के शूट को 6 दिन में ही खत्म कर दिया. फराह ने बताया,
नसीर ने मुझे इतना तंग किया कि मैंने 10 दिन का रोल 6 दिन में खत्म कर दिया. मैंने कहा इसकी शूटिंग जल्दी खत्म करो. लेकिन वो एक अद्भुत इंसान हैं. मैं नसीर को बहुत प्यार करती हूं.
फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना साल’ 2004 में रिलीज़ हुई थी. ये फराह की डेब्यू फिल्म थी. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नसीरुद्दीन शाह, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, सतीश शाह, बोमन ईरानी और कबीर बेदी अहम भूमिकाओं में थे. ‘मैं हूं ना’ ने करीब 89 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. फराह और शाहरुख ने इसके बाद ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों पर साथ काम किया.
वीडियो: मैटिनी शो: फराह खान ने ओम शांति ओम के एक गाने में पूरे बॉलीवुड को कैसे इकट्ठा कर दिया?












