कैमरा वेन्डर ने ‘मैदान’ के प्रोड्यूसर पर क्यों किया केस? कैसा है सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ का टीज़र? कब से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे ऋतिक रौशन की ‘फाइटर’? सिनेमा की दुनिया में क्या चल रहा है आपको सब बताएंगे.
राजामौली के बेटे संग दो फिल्में करेंगे फहाद फासिल
फिल्मों के नाम हैं -'डोंट ट्रबल द ट्रबल' और 'ऑक्सीजन'.

# कैमरा वेन्डर ने ‘मैदान’ के प्रोड्यूसर पर किया केस
कैमरा वेन्डर्स ने अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवायी गई है. उनका आरोप है कि बोनी ने एक करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है. इस पर बोनी कपूर का कहना है कि निनाद और उनकी टीम को फिल्म रिलीज़ से पहले उनके सारे बचे हुए पैसे दे दिए जाएंगे.
# "शाहरुख़ से बड़ा कोई एग्ज़ामपल नहीं"- वासु भगनानी
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रोड्यूसर वासु भगनानी से जब ये पूछा गया कि अक्षय और टाइगर की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया है. क्या इस बात का आप पर कोई प्रेशर है? इस सवाल का जवाब देते हुए वासु भगनानी ने कहा, " ये सब फिल्म पर निर्भर करता है. दोनों ही कमाल के एक्टर हैं. इस बात का शाहरुख़ खान से बड़ा कोई एक्ज़ाम्पल नहीं है. बेचारे की 5-7 सालों से एक भी पिक्चर नहीं चली थी और देखो कैसे उन्होंने कमबैक किया. उनकी 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' सुपरहिट रहीं.
# सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ का टीज़र आ गया है
सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' का टीज़र आ गया है. 51 सेकेंड के इस टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, सिर्फ एक्शन और एडवेंचर सीन्स की झलक है. फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी नज़र आएंगे. फिल्म की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.
# राजामौली की बेटे संग दो फिल्में करेंगे फहाद फासिल
फहाद फासिल एस एस राजामौली के बेटे एस एस कार्तिकेय के साथ दो फिल्में करने वाले हैं. 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' और 'ऑक्सीजन'. इन दोनों ही फिल्मों को शोभू प्रोड्यूस करेंगे और एस एस कार्तिकेय इनके को- प्रोड्यूसर होंगे.
# 21 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे ‘फाइटर’
ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. ओटीटी पर 'फाइटर' का एक्सटेंडेड वर्जन आएगा. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.
# ऋषभ शेट्टी की ‘कांतार चैप्टर वन’ में रुक्मिणी वसंत होंगी?
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’को लेकर बड़ा अपडेट आया है. कोईमोई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, रुक्मिणी वसंत की इस फिल्म में एंट्री होने की खबरें सामने आ रही हैं. पता लगा है कि, वो फिल्म में ऋषभ के साथ लीड रोल में होंगी. इस किरदार के लिए उन्होंने कई स्क्रीन टेस्ट भी दिए हैं.













