उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक शख्स ट्रेन में 43 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया है. गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने चेकिंग के दौरान युवक को जनरल डिब्बे से पकड़ा. उसके पास एक बैग था, जिसमें 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां थीं. ये देख पुलिस की भी आंखें फटी रह गईं. पुलिस का मानना है कि ये पैसा ‘हवाला’ का हो सकता है.
ट्रेन में चुपचाप बैठे युवक को GRP ने टटोला, बैग से नोटों की गड्डियां निकली गड्डियां
Chandauli station youth carrying 43 lakh: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक व्यक्ति को 43 लाख रुपयों के साथ पकड़ा गया है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान शख्स का पकड़ा है.

इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार, 30 सितंबर की रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें ट्रेनों की चेकिंग कर रही थीं. तभी पटना से दिल्ली जा रही 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आई. टीम अंदर गई और जनरल डिब्बे में चेकिंग के दौरान उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखा. पुलिस ने देखा कि उसके पास एक पिट्ठू बैग है. मगर जब उन्होंने बैग खोला, तो वह दंग रह गए. बैग में पैसे ही पैसे थे.
एक वीडियो में भी देखा जा सकता है कि पुलिस के सामने मेज पर 500 रुपये के नोटों के बंडल रखे हैं. पुलिस अधिकारी भी मोटे बंडल को उठाकर दिखाते हैं.
युवक के पास इतना पैसा देख पुलिस उसे जीआरपी थाने लाई और मामले की सूचना इनकम टैक्स को दी गई. जीआरपी वाराणसी के डिप्टी एसपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि रात में जीआरपी और आरपीएफ की टीम को जनरल बोगी में एक संदिग्ध लड़का दिखाई दिया. उससे पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि ये पैसा तिरपाल का है.
ये भी पढ़ें: मुसहर समाज की महिला को भर्ती नहीं किया, अस्पताल के सामने हुई डिलीवरी, अब 4 डॉक्टर नपे
हालांकि पुलिस का कहना है कि ये पैसा ‘तिरपाल’ का नहीं, हवाला का हो सकता है. लड़के के पास पैसों से जुड़े वैध कागजात नहीं थे. फिलहाल 43 लाख रुपयों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस और इनकम टैक्स की टीम अब इस बात का पता लग रही है कि यह पैसा इस युवक के पास कहां से आया.
वीडियो: Flydubai Pilot Smit Machchhar की बहादुरी पर Trump, Netanyahu और PM Modi ने क्या कहा?













