The Lallantop

"स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने पर मुझे फिर एंटी नेशनल कहा जाएगा"

कुछ दिन पहले दिलजीत दोसांझ ने कहा था कि वो स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर इसलिए कमेंट नहीं करेंगे क्योंकि वो कोई राजनेता नहीं हैं.

Advertisement
post-main-image
शबाना आज़मी, प्रकाश राज, रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा जैसे एक्टर्स ने भी स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद तक हजारों लोग पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
  • इस प्रोटेस्ट का कारण जून में हुए पेपर लीक मामले पर छात्रों की असंतुष्टि और पुलिस द्वारा सांसद मार्च के दौरान स्टूडेंट्स पर की गई लाठीचार्ज है।
  • दिलजीत दोसांझ ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए छात्रों के समर्थन में बयान दिया है, जिससे प्रोटेस्ट में उनकी भूमिका और भी प्रभावशाली हुई है।

दिल्ली में जंतर-मंतर से लेकर संसद तक हजारों लोग इस वक्त प्रोटेस्ट कर रहे हैं. उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर देश के शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का इस्तीफ़ा मांगा है. इस बाबत 20 जुलाई को संसद मार्च भी हुआ था, जिसे कुछ फिल्म सेलिब्रिटीज़ का सपोर्ट भी मिला. उनमें से एक Diljit Dosanjh भी हैं. हालांकि उन्होंने स्वीकारा कि उन्हें इस सपोर्ट के बाद 'एंटी नेशनल' कह दिया जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कल संसद मार्च के दौरान पुलिस ने स्टूडेंट्स पर लाठी चार्ज किया था. दिलजीत ने इस बात पर ऑब्जेक्शन जताया है. इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हुए वो लिखते हैं,

"आज जो भी हुआ, वो बहुत गलत है. स्टूडेंट्स को इस तरह ट्रीट नहीं किया जाना चाहिए था. मैं अथॉरटीज़ से कहना चाहता हूं कि वो स्टूडेंट्स की मांग को जरूर सुनें. लोगों की आवाज़, ऊपर वाले की आवाज़ होती है."

Advertisement

इससे पहले जब किसान आंदोलन हुआ था, दिलजीत ने तब उनके समर्थन में भी पोस्ट किया था. हालांकि तब एक तबके ने उन पर एंटी-नेशनल होने के आरोप लगाए थे. उसी बात का हवाला देते हुए दिलजीत लिखते हैं,

"मुझे तो पहले ही बहुत बार एंटी नेशनल का टैग मिल चुका है. अब मुझे फिर से देश विरोधी कहा जाएगा. किसान आंदोलन के बाद मैंने बहुत बैकलैश और लीगल प्रॉब्लम्स झेले हैं. मैं उनका जिक्र भी नहीं कर सकता. बाकी, रब सब देखा रहा है. बाबा भला करे."

diljit dosanjh
दिलजीत दोसांझ की स्टोरी.

वैसे, दिलजीत को अपने इस कमेंट से पहले कॉकरोच जनता पार्टी की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. दरअसल, कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव किया था. उसमें किसी ने उनसे जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर अपनी राय देने कहा. इस पर दिलजीत ने बताया कि वो इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने ऑरा टूर में व्यस्त थे और इस प्रोटेस्ट पर ठीक तरह से अपडेट नहीं ले पाए. लोग यहां तक की बात फिर भी एक्सेप्ट कर लेते. मगर दिलजीत ने आगे कहा कि लोग उन्हें प्रोटेस्ट वगैरह से दूर ही रखें. वो इसलिए क्योंकि वो पॉलिटिशियन नहीं, एंटरटेनर हैं और एंटरटेनमेंट से जुड़े काम पर ही फोकस करेंगे.

Advertisement

उनके इस बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा कि दिलजीत को इस मुद्दे पर कुछ कमेंट करना चाहिए था. उन जैसे सेलिब्रिटी को यूथ का हौसला बढ़ाना चाहिए. वो अपने म्यूजिक से ऐसा करते रहे हैं मगर उनके शब्द भी असर छोड़ सकते हैं. अगले कुछ दिनों तक जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में भी लोग दिलजीत को डायरेक्टली - इनडायरेक्टली इस बयान पर आड़े हाथ लेते रहे थे. हालांकि अब वो स्टूडेंट्स के सपोर्ट में खुलकर सामने आ गए हैं.

वीडियो: दिलजीत दोसांझ स्टारर 'सतलुज' OTT पर दोबारा रिलीज होगी?

Advertisement