The Lallantop

यामी गौतम-कार्तिक आर्यन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पता है 'बेस्ट फिल्म' का अवार्ड किसे मिला?

बड़े अवॉर्ड्स के अलावा, संजय मिश्रा ने 'भक्षक' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता. वहीं रूपाश्री वरकाडी ने मिथ्या और सचना नमिदास ने महाराजा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड शेयर किया है. इसके अलावा 'कल्कि 2898 AD' को मनोरंजन से भरपूर बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है.

Advertisement
post-main-image
यामी गौतम, कार्तिक आर्यन और ममूटी को नेशनल अवार्ड मिला है (PHOTO- IMDB)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म और यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।
  • इस अवॉर्ड समारोह में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को जूरी ने चुना है, जिसकी अध्यक्षता मलयालम फिल्ममेकर जयराज करते हैं।
  • अवार्ड की घोषणा के बाद भविष्य में इनके लिए एक अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान हो चुका है. इस बार 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है. साथ ही यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' में अपनी एक्टिंग के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड दिया गया है. कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ के खिताब से नवाजा गया है. इसके अलावा राजकुमार पेरियासामी को 'अमरन' के लिए बेस्ट डायरेक्टर चुना गया है. ये मूवी इंडियन आर्मी की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मुकुंद वरदाराजन की कहानी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की रिलीज के मुताबिक, बड़े अवॉर्ड्स के अलावा संजय मिश्रा ने 'भक्षक' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता. वहीं रूपाश्री वरकाडी ने ‘मिथ्या’ और सचना नमिदास ने ‘महाराजा’ के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड शेयर किया है. इसके अलावा 'कल्कि 2898 AD' को मनोरंजन से भरपूर बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है. साथ ही 'श्रीकांत' ने ‘बेस्ट हिंदी फिल्म’ का अवॉर्ड जीता है. इसके अलावा 'कैप्टन मिलर' को राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है.

national fim awards
दिल्ली स्थित NMC में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई (PHOTO-PIB)
रेस में शामिल थी कई फिल्में

इस साल नेशनल अवॉर्ड्स में कई फिल्में रेस में थी. इन फिल्मों में 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', 'लापता लेडीज', 'ब्रह्मयुगम', 'आडुजीवितम: द गोट लाइफ', 'पुष्पा 2', 'स्त्री 2', 'जिगरा', 'मेइयाझगन', 'प्रेमलू', 'मंजुम्मेल बॉयज' और 'हनु-मैन' जैसी बेहतरीन फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब तारीफ और कमर्शियल सफलता भी मिली. इन सभी फिल्मों में दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी कहने के तरीके से लेकर बॉक्स ऑफिस पर सफलता एक कॉमन फैक्टर थी. साथ ही इन फिल्मों को फिल्म फेस्टिवल्स में भी खूब पसंद किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शाहरुख को बेस्ट एक्टर का नैशनल अवॉर्ड मिला, ये रही अवॉर्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट

इस अवॉर्ड में ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन’ (CBFC) से सर्टिफाइड फिल्मों में से भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया जाता है. विनर्स को मशहूर मलयालम फिल्ममेकर जयराज की अध्यक्षता वाली 11 सदस्यों की जूरी ने चुना है. अभी सिर्फ अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई है. अवॉर्ड सेरेमनी बाद में आयोजित होगी. 

वीडियो: आर्टिकल 370 के छह साल, जम्मू-कश्मीर में फिर कुछ बड़ा होगा?

Advertisement

Advertisement