The Lallantop

यश की ज़िद के चक्कर में 'टॉक्सिक' को हुआ 200 करोड़ रुपए का नुकसान?

अब मेकर्स 'टॉक्सिक' का ओरिजिनल इंग्लिश वर्जन इंडिया में रिलीज़ करने जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
यश की 'टॉक्सिक' ने आठवें दिन सिर्फ 5.45 करोड़ रुपये की कमाई की.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए OTT प्लेटफॉर्म्स ने 200 करोड़ रुपए के ऑफर के बावजूद उनकी मांगी 250 करोड़ की शर्तें पूरी नहीं कीं, जिससे OTT डील नहीं हो सकी।
  • 'टॉक्सिक' फिल्म की कमाई कम होने और OTT डील न होने के कारण प्रोडक्शन टीम ने अंग्रेजी वर्जन को भारत में 4 सितंबर, 2026 से रिलीज़ करने का निर्णय लिया है।
  • 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' की अडवांस बुकिंग में 4 करोड़ से अधिक रुपए की कमाई हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 30 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है।

क्या Yash की एक जिद की वजह से Toxic के हाथ से 200 करोड़ी OTT डील निकल गई है? Akshay Kumar की फिल्म Samuk में किस हीरोइन की एंट्री हो गई है? Mirzapur: The Movie ने Advance Booking में अब तक कितने करोड़ रुपए कमा लिए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# यश की शर्तों ने 'टॉक्सिक' को 200 करोड़ का लॉस करवाया?

यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज़ से पहले जबरदस्त बज़ था. उम्मीद थी कि बॉक्स ऑफिस के साथ OTT से भी मोटी कमाई होगी. लेकिन रिलीज़ के बाद फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, KVN प्रोडक्शन की बड़ी डिमांड के चलते Prime Video और Netflix ने OTT डील से हाथ पीछे खींच लिए. वहीं ZEE5 ने 200 करोड़ रुपये ऑफर किए थे. लेकिन यश चाहते थे कि उनकी फिल्म के ओटीटी राइट्स कम से कम 250 करोड़ रुपए में बिकें. इस चक्कर में उनके हाथ से ये डील भी निकल गई.  हालांकि इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

Advertisement

# अक्षय की 'समुक' में हीरोइन होंगी रुक्मिणी मैत्र?

अक्षय कुमार स्टारर 'समुक' की शूटिंग इन दिनों UK में चल रही है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री हो सकती है. फिल्म को कनिष्क वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को 2027 में रिलीज़ करने की प्लानिंग है.

# 'टॉक्सिक' मेकर्स ने फिल्म को बचाने के लिए चला आखिरी दांव

Advertisement

यश स्टारर 'टॉक्सिक' का टिकट खिड़की पर बुरा हाल हो गया है. इस फिल्म के आठवें दिन सिर्फ 5.45 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. 4 सितंबर, 2026 से सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' का ओरिजिनल अंग्रेजी वर्जन उतारा जाएगा. खास बात ये है कि ये वर्जन, ओरिजिनल वर्जन से करीब 18 मिनट छोटा होगा. 'टॉक्सिक' को कन्नड़ा और इंग्लिश में शूट किया गया था. मगर फिल्म का इंग्लिश वर्जन सिर्फ विदेशों में रिलीज़ किया गया. मगर फिल्म के रीजनल लैग्वेंज का हश्र देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश वर्जन इंडिया में भी रिलीज़ करने का फैसला किया है. 

# 73 करोड़ पार गई दो करोड़ वाली फिल्म 'हनुमान अंश'

'हनुमान अंश' को मात्र दो करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया था. मगर विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 27 दिनों में 73.87 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. जबकि इसका नेट कलेक्शन 62.64 करोड़ रुपये रहा. फिल्म के मेकर्स इसे 11 सितंबर से ओवरसीज़ रिलीज़ करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. विदेशी मार्केट में इसे KGF और 'सलार' वाली होम्बाले फिल्म्स रिलीज़ करेगी.

# अजय देवगन ने शुरू की हॉरर थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

अजय देवगन ने अपनी नई हॉरर थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म को रोहित जुगराज डायरेक्ट कर रहे हैं. इसे अजय देवगन, पैनोरमा स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और रिलीज़ डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

# 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' ने अडवांस बुकिंग से कितने पैसे कमाए?

'मिर्जापुर: द मूवी' की अडवांस बुकिंग में तेजी देखने को मिल रही है. सेकनिल्क के मुताबिक अब तक इस फिल्म की 1 लाख 42 हजार टिकटें बिक चुकी हैं. इससे फिल्म ने 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ब्लॉक्ड सीट्स को जोड़ दें तो ये आंकड़ा 6.29 करोड़ रुपये के पार चला जाता है. इस अडवांस बुकिंग के आधार पर ट्रेड ये अंदाज़ा लगा रहा है कि ये फिल्म 30 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है. 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' कल यानी 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: किस मामले में 'आदिपुरुष' से भी फिसड्डी निकली यश स्टारर 'टॉक्सिक'?

Advertisement