The Lallantop

शाहरुख खान पर बिफरे ध्रुव राठी, कहा- "वो बहाने मारकर जिम्मेदारियों से दूर भाग रहे"

ध्रुव राठी इससे पहले भी पान मसाला के प्रचार मामले में शाहरुख खान की भरपूर आलोचना कर चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, शाहरुख की कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये है.

Shah Rukh Khan की कुल संपत्ति 12 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक है. पिछले साल जब ये बात सामने आई थी, तब यूट्यूबर Dhruv Rathee ने उनकी काफ़ी आलोचना की थी. उनका कहना था कि शाहरुख इतने पैसे होने के बावजूद विमल पान मसाला जैसे ऐड करते हैं. उस वीडियो पर उन्हें शाहरुख फैन्स से काफ़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. मगर अब ध्रुव ने उन्हें दोबारा निशाने पर लिया है. उनके मुताबिक, शाहरुख अपनी जिम्मेदारियों से भागने के लिए केवल बहाने बनाते रहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ध्रुव ने हाल ही में केके क्रिएट चैनल के साथ एक पॉडकास्ट किया था. इस दौरान उनसे शाहरुख और गुटखा ऐड से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया था. इस पर ध्रुव राठी ने कहा,  

"मैंने केवल एक सवाल पूछा कि शाहरुख खान जैसे एक्टर गुटखे का प्रचार क्यों कर रहे हैं? शाहरुख के फैन्स उनके एक पुराने ऐड का हवाला देते हैं. उसमें उन्होंने कहा था कि अगर पान मसाला इतना ही बुरा है तो सरकार उसे बैन क्यों नहीं कर देती है. मतलब खुद की कोई पर्सनल ज़िम्मेदारी है भी या नहीं? हर बात की ज़िम्मेदारी सरकार पर ही डालोगे?"

Advertisement

ध्रुव इस बातचीत में आगे जोड़ते हैं,

"शाहरुख देश के नंबर वन सुपरस्टार बन गए हैं. फिर भी वो सरकार की तरफ़ देख रहे हैं कि ‘सरकार सही करे इस चीज़ को. मेरी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है’. मुझे लगता है कि ये हर इंसान की ज़िम्मेदारी है. अगर आपका इतना स्टेटस है सोसाइटी में, आप देश के नंबर वन सुपरस्टार हैं- तो आपकी ज़िम्मेदारी और भी ज़्यादा बनती है."

अपनी बात को विस्तार से समझाते हुए ध्रुव राठी ने आगे कहा,

Advertisement

"वो डायलॉग है न कि With Great Power Comes Great Responsibility. तो जितना बड़ा स्टेटस है आपका समाज में, उतनी ही बड़ी आपकी ज़िम्मेदारी भी है. शाहरुख खान बहाने मारकर अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहे हैं. एक जगह पर उन्होंने कहा है कि पहले अमीर बन जाओ, फिर फ़िलॉसफ़र बनना. मैं भी शाहरुख खान से पूछना चाहूंगा कि और कितना अमीर बनना है आपको? अरे आप तो बिलियनेयर बन गए हैं. अब तो बन जाइए फ़िलॉसफ़र. या ये भी काफ़ी नहीं है?"

बता दें कि ध्रुव ने अक्टूबर 2025 में शाहरुख की आलोचना करते हुए एक रील अपलोड की थी. उसमें उन्होंने बताया था कि शाहरुख के पास इतनी संपत्ति है कि वो उसे चाहकर भी कभी खत्म नहीं कर पाएंगे. बावजूद इसके, वो 100-200 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा कमाने के लिए गुटखा का प्रचार करते हैं. जबकि उन जैसे बड़े सुपरस्टार को ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए.

वीडियो: शाहरुख खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैन ने कहा-"बोर हो रहा था..."

Advertisement