ये भी पढ़ें -
क्या साइकिल के रिसाइकिल से शाहरुख का इशारा सपा की तरफ है?
फिल्म में आलिया भी हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सपा के अंदर बहुत बवाल मचा हुआ है. जानते ही हैं कि सपा का पार्टी सिंबल है साइकिल. ऐसे में शाहरुख की आने वाली फिल्म डियर जिंदगी का दूसरा टीजर भी आज लांच हुआ है. कहीं दोनों में कोई कनेक्शन तो नहीं? खैर शाहरुख खान की नई फिल्म आ रही है. धर्मा प्रोडक्शंस हैं. लिखा और डायरेक्ट किया है गौरी ने. गौरी खान नहीं गौरी शिंदे. गौरी शिंदे प्रोड्यूसर भी हैं. गौरी खान और करन जौहर भी प्रोड्यूसर हैं. 25 नवंबर को फिल्म आएगी. कुछ दिन हुए पहला टीजर आया था, आज दूसरा आया है. इसमें शाहरुख खान साइकिल रिपेयर करते दिख रहे हैं. और आलिया भट्ट बिना ह्यूमर के जोक सुनाते हुए जिस पर बच्चों को भी हंसी नहीं आती. आलिया भट्ट को देख लगता है कोई भाग-भूग कर कहीं छुट्टी मनाने आया है. वहां नया दोस्त बनाया है, और जिंदगी को तसल्ली और आजादी से काटने का हिसाब किताब बना रहा है. पर केमेस्ट्री फिट नहीं बैठ रही. आप ट्रेलर देखो. https://www.youtube.com/watch?v=EMqP7PFTjHU
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
Advertisement









