The Lallantop

महंगी स्पोर्ट कार से उतरवा के उठक-बैठक लगवा दिया, लड़के ने कहा- खाना बांटने गया था

पोर्श कार सवार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
post-main-image
संस्कार दरियानी ने मीडिया को बताया कि वो लॉकडाउन का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं कर रहे थे और खाना बांटकर वापस आ रहे थे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें एक महंगी स्पोर्ट कार दिख रही है. जिसे चला रहे शख्स से सुरक्षाकर्मी बीच सड़क पर कान पकड़ कर उठक-बैठक करवा रहे हैं. कार सवार वीडियो में पास दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन गार्ड्स ने पास देखे बिना उसे सज़ा दे दी.

Advertisement

वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है, जहां अब तक कोरोना वायरस के 1200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. व्यवसायी दीपक दरियानी के बेटे संस्कार दरियानी अपनी पोर्श कार से चल रहे थे. सुखलिया चौराहे पर नागरिक सुरक्षा समिति के गार्ड ने उन्हें रोका. मास्क न लगाने की वजह से नाराज़ गार्ड ने संस्कार को बीच सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक करने को कहा.

Advertisement

हालांकि बाद में संस्कार दरियानी ने एक वीडियो पोस्ट किया. और इस वीडियो में कहा कि वो खाना बांटने निकले थे. और उनके पास कर्फ्यू का पास समेत सारे काग़ज़ थे, जिसे नागरिक सुरक्षा समिति के गार्ड ने देखने से मना कर दिया.

# सोशल मीडिया पर क्या कहा गया?

ज़्यादातर लोगों ने अपनी भड़ास निकाली. एक करोड़ की गाड़ी वाले की हेकड़ी निकाली, टाइप्स बातें कीं. लेकिन दूसरी तरफ़ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने कहा कि इतनी महंगी गाड़ी होने के बावजूद इस लड़के ने न किसी को फोन मिलाया, न हेकड़ी दिखाई. चुपचाप जैसा कहा गया वैसा किया.

Advertisement

ये वीडियो भी देखें:

जिस अधिकारी ने होमगार्ड से से उठक-बैठक करवाया, उसका प्रमोशन हो गया?

Advertisement