
अगर इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों की बात करें तो पहले वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म अब भी संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' बनी हुई है. लेकिन इसके लिए उसे पांच दिन लगे थे. 'पद्मावत' हिन्दी, तमिल और तेलुगू में जिस दिन रिलीज़ हुई थी, उस दिन गुरुवार था. इसके अलावा बुधवार को इसके पेड प्रीव्यू भी रखे गए थे. इन सबको मिलाकर फिल्म ने रविवार तक 114 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. सलमान खान की रेस 3 तीन दिनों में 106 करोड़ रुपए कमाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है. फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन के मामले में तीसरे नंबर पर आती है टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2', जिसने 73.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. 41.01 करोड़ रुपए के साथ अजय देवगन की 'रेड' चौथे और अक्षय कुमार की 'पैडमैन' 40.05 करोड़ रुपए के साथ पांचवें नंबर पर है.

'रेस 3' से पहले ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट 'बागी 2' में 'पद्मावत' के बाद दूसरे नंबर पर थी.
रेस के अलावा साल 2018 में अब तक पांच फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं. ये फिल्में हैं- 'पद्मावत', 'सोनू की टीटू की स्वीटी', 'रेड', 'बागी 2' और 'राज़ी'. फिलहाल मार्केट में 'रेस 3' को टक्कर देने वाली कोई फिल्म आती नहीं दिख रही. 'वीरे दी वेडिंग' और 'परमाणु' जैसी फिल्मों से 'रेस-3' को ज़्यादा नुकसान होने की उम्मीद नहीं है. 29 जून को 'संजू' की रिलीज़ तक फिल्म के लिए मैदान बिलकुल खाली है. इन दो हफ्तों में 'रेस-3' कितनी कमाई कर पाती है देखने वाली बात होगी.
ये भी पढ़ें:
‘यमला पगला दीवाना 3’ का टीज़र: ये फिल्म पूरी तरह सलमान खान ने उठा रखी है
रेस 3 रिव्यू : इस फ़िल्म को बहुत-बहुत पहले बना दिया जाना चाहिए था
वो बातें, जिनसे पता चल जाता है कि शाहरुख़ सलमान में से कौन बेस्ट है
ज़ीरो का टीज़रः जिसे देखकर सलमान और शाहरुख के फैन बेहोश हो जाएंगे
वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू: रेस 3





















