The Lallantop

गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की तैयारी में सरकार! अब सस्ता होगा सोना?

चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. देश में हर साल करीब 700 से 900 टन सोना विदेशों से खरीदा जाता है. साल 2026 में अब तक सोने की कीमतों में तेजी से उछाल आया है लेकिन इसके बाद भी खरीदारी में कमी नहीं हुई.

Advertisement
post-main-image
वित्त वर्ष 2026 में सोने का आयात रिकॉर्ड 24% बढ़ गया है (फोटो क्रेडिट: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क घटाने पर विचार करना शुरू किया है लेकिन अभी कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है।
  • सरकार ने मई में ईरान युद्ध और विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया था।
  • सरकार के शुल्क घटाने पर विचार से सोने की कीमतों में गिरावट संभव है लेकिन अभी यह केवल बाजार में अटकलों के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार सोने और चांदी पर आयात शुल्क कम कर सकती है. जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने ईटी ऑनलाइन से बातचीत में बताया है कि सरकार ने सोने पर आयात शुल्क बढ़ाया था. बावजूद इसके सोने के आयात में कमी नहीं आई. राजेश रोकड़े ने कहा कि इस तरह से देखें तो सोने पर आयात शुल्क बढ़ने का सोने की मांग पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.

Advertisement

उनका कहना है कि जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल ने पहले ही चेताया था कि आयात शुल्क बढ़ने से सोने का अवैध व्यापार बढ़ेगा और ठीक यही हो रहा है. सोने की तस्करी बढ़ी है. उन्होंने आगे बताया कि सरकार गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर काफी समय से विचार कर रही है. हालांकि , अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. राजेश रोकड़े ने कहा कि सरकार बस सही मौके की तलाश में है.

ये भी पढ़ें: सरकारी गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाने वालों की बल्ले बल्ले, निवेशकों को मिला 200% का तगड़ा रिटर्न

Advertisement
सोने पर अभी 15% ड्यूटी 

केंद्र सरकार ने ईरान युद्ध और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के बीच इसी साल मई में सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया था. चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. भारत हर साल लगभग 700 से 900 टन सोने का आयात करता है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में सोने का आयात रिकॉर्ड 24% बढ़ गया है. इस दौरान भारत ने 71.9 अरब डॉलर (6 लाख 84 हजार 627 करोड़ रुपये) कीमत का सोना विदेशों से खरीदा है.

ये भी पढ़ें: अगस्त में सोने की कीमतों में 12% तक उछाल, निवेश के लिए यह है राइट टाइम?

सोने की कीमतों पर क्या असर होगा?

सेबी रजिस्टर्ड फर्म इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन का कहना है कि आमतौर पर देखा गया है कि जब भी सरकार गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो देश में सोने के दाम घटते हैं. हालांकि , इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी कम होने की खबरों को अभी सिर्फ मार्केट स्पेकुलेशन के तौर पर देखना चाहिए. 

Advertisement

इस बीच, हाजिर मांग में गिरावट के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का वायदा भाव 31 अगस्त को 2,045 रुपये गिरकर 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं. 

वीडियो: दिल्ली में बस के अंदर एक बार फिर गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

Advertisement