Chunky Panday. बॉलीवुड एक्टर हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को काफी पसंद है. 'हाउसफुल' फिल्म फ्रेंचाइज़ में उनके किरदार आखिरी पास्ता रोल को खूब पसंद किया गया. रिसेंटली एक इंटरव्यू में चंकी ने Akshay Kumar, Salman Khan और Shahrukh Khan पर बात की. उन्होंने उस किस्से के बारे में भी बताया जिसमें सलमान को शॉपिंग करने के बहाने ले जाकर उन्होंने दुकानवाले से 50 हज़ार रुपए ले लिए थे.
सलमान का नाम लेकर पैसा ऐंठने वाली घटना का सच चंकी पांडे ने बता दिया
Akshay Kumar ने बताया था कि Chunky Panday, Salman Khan को शॉपिंग पर ले गए और दुकानवाले से पैसे ले लिए थे.

दरअसल 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट कपिल शर्मा शो पर पहुंची थी. अक्षय कुमार और चंकी पांडे भी इस एपिसोड पर गए थे. यहां अक्षय कुमार ने चंकी पांडे और सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. अक्षय ने बताया,
''आप लोगों को बताऊं कि चंकी पांडे बहुत बड़े बिज़नेस मैन हैं. इनके बिज़नेस की तारीफ बताता हूं. एक बार सलमान खान, चंकी के साथ शो कर रहे थे. साउथ अफ्रीका में. शो के ऑर्गनाइज़र भी ये खुद ही थे. तो शो अच्छा चला गया. इन्होंने शो के बाद सलमान से बोला कि मैं बहुत खुश हूं. सलमान चलिए मैं आपको शॉपिंग करवाता हूं. शॉप पर जाकर चंकी ने सलमान से कहा कि तीन-चार शर्ट ले लो, पैंट भी ले लो. जब सलमान शॉपिंग करने लगे तो दुकानवाला आया कहा, सलमान आपके साथ फोटो लेनी है. सलमान ने दुकानवाले के साथ फोटो खिंचवा ली.''
अक्षय ने आगे बताया,
''इसके बाद सलमान ने सारी शॉपिंग कर ली. वो बहुत खुश हो गए. कुछ दिनों बाद सलमान को और हम सभी को पता चला कि चंकी ने दुकानवाले से 20 हज़ार डॉलर लिए थे. ये कह कर कि मैं आपकी दुकान पर सलमान खान को लेकर आऊंगा.''
अपने इसी किस्से पर चंकी पांडे ने बात की. Lehren Retro को दिए इंटरव्यू में चंकी ने इस किस्से के बारे में बताया. कहा,
''वो किस्सा जो अक्षय कुमार सभी को सुनाते हैं कि मैं सलमान खान के साथ साउथ अफ्रिका में एक शो कर रहा था. फिर उन्हें लेकर मैं एक दुकान में गया और दुकान वाले ने मुझे इसके लिए 50 हज़ार डॉलर दिए. दरअसल ये किस्सा है तो ऐसा ही. मैं सलमान को लेकर गया भी था और उस दुकान वाले ने उसके बाद मुझे पैसे भी दिए थे. मगर वो पैसे उन्होंने मुझे उस शो को स्पॉन्सर करने के लिए दिए थे. बस डील ये थी कि सलमान को मुझे उस दुकान पर ले जाना था. इसलिए अक्षय और सलमान जो ये किस्सा सुनाते हैं वो सही तो है मगर उसके पीछे ये डील वाला पार्ट भी है.''
इन सभी घटनाओं के अलावा भी सलमान ने करण जौहर, गोविंदा, आमिर खान, नील कोठारी जैसे एक्टर्स पर भी बात की. उन्होंने 'कयामत', 'अपना सपना मनी-मनी', 'बेगम जान', 'साहो' और 'अभय 2' जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Ranbir Kapoor की Ramayana की शूटिंग क्यों रुकी?











