The Lallantop

क्रिसट्रोफर नोलन की 'द ओडिसी' देखकर निकली जनता ने क्या बताया?

'द ओडिसी' को कुछ लोग क्रिसट्रोफ़र नोलन के करियर की सबसे अच्छी फिल्म बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'द ओडिसी' को पूरी तरह IMAX कैमरे से शूट किया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसमें मैट डेमन ने मुख्य भूमिका निभाई है और फिल्म के कई प्रमुख कलाकार भी शामिल हैं।
  • फिल्म की रिलीज़ से पहले इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं और अनुमान लगाए गए थे, जिसमें इसे ऐतिहासिक और भावुक विषयों से जोड़कर देखा गया था।
  • रिलीज़ के बाद फिल्म के विरोधाभासी समीक्षाएं मिली हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और व्यावसायिक सफलता पर असर पड़ सकता है।

आज यानी 17 जुलाई को Christropher Nolan की The Odyssey सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. लगभग 2300 करोड़ में बनी इस फिल्म का दुनिया भर के लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. रिलीज़ से पहले इस प्रोजेक्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. मगर आज फिल्म देख चुकी जनता का इस पर क्या ओपिनियन है, जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले यूजर ने लिखा,

"आज के दौर में बड़ी-बड़ी फिल्में सिर्फ भव्यता दिखाने तक सीमित रह जाती हैं. लेकिन द ओडिसी साबित करती है कि एक शानदार ब्लॉकबस्टर फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होती. बल्कि ये दर्शकों को सोचने, भावुक करने और प्रेरित करने का भी दम रखती है."

Advertisement
यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

दूसरे यूजर ने फिल्म को एवरेज बताते हुए लिखा,

"द ओडिसी में मैट डेमन ने शानदार काम किया है और वो महफ़िल लूट लेते हैं. हिमेश पटेल को भी अच्छा रोल मिला है. टॉप नॉच मेकिंग. जादूई विजुअल्स. हालांकि फिल्म का बड़ा हिस्सा ड्रामा पर आधारित है, जो काफी सामान्य लगता है. वो कई जगहों पर बोर भी करता है. एडवेंचर सीक्वेंस और क्लाइमैक्स अच्छे हैं. कुल मिलाकर, ये एक एवरेज फैंटेसी फिल्म है."

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

तीसरे ने फिल्म को 10 में से 10 की रेटिंग देते हुए कमेंट किया,

Advertisement

"मुझे पूरा भरोसा है कि अगर आज होमर जिंदा होते, तो क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी देखकर बेहद गर्व महसूस करते. फिल्म विजुअली शानदार है. कलाकारों की परफॉर्मेंस दमदार है. इसकी कहानी को इतने इमोशनल और बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है कि आप शुरू से अंत तक पूरी तरह इससे जुड़े रहते हैं. इसे जरूर देखा जाना चाहिए."

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

चौथे ने लिखा,

“द ओडिसी को दूसरी बार देखना और भी ज्यादा दर्दनाक था. एक बार जब आप इस कहानी की लय को समझने लगते हैं, तो ये सिर्फ एक हीरो की यात्रा नहीं लगती. तब ये बिखरती हुई एक सभ्यता का दर्द महसूस करवाती है. जैसे-जैसे रिश्ते टूटते हैं और दुनिया अपनी इंसानियत खोती जाती है, आप ओडिसस का बोझ और गहराई से महसूस करने लगते हैं.”

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

पांचवें ने कमेंट किया,

"इतने सालों में मैंने एक बात सीखी है कि क्रिस्टोफर नोलन को कभी कम नहीं आंकना चाहिए. द ओडिसी बिल्कुल वैसी ही है जैसी उनसे उम्मीद की जाती है, बल्कि उससे भी बेहतर. फिल्म का स्केल बहुत बड़ा है. विजुअल्स शानदार हैं. कई सीन रोंगटे खड़े कर देते हैं और हर एक्टर ने बेहतरीन काम किया है. जब मैं थिएटर से फिल्म देखकर निकला तो पूरी तरह सन्न था. ये न सिर्फ नोलन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है, बल्कि उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्म भी हो सकती है. एब्सॉल्यूट सिनेमा."

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

क्रिसट्रोफ़र नोलन के डायरेक्शन में बनी 'द ओडिसी' में मैट डेमन लीड रोल में हैं. उन्होंने इसमें ओडिसस का किरदार निभाया है. टॉम हॉलैंड, ओडिसस के बेटे टेलीमैकस बने हैं. ऐन हैथवे, ओडिसस की पत्नी पेनेलपे के रोल में हैं. वहीं फिल्म के विलन एन्टोनियस बने हैं रॉबर्ट पैटिंसन. उनके अलावा ज़ेंडेया, चार्लीज़ थेरन, जॉन बर्नथल, बेनी सैफ्डी और जॉन लेगुइज़ामो जैसे एक्टर्स ने भी इस मूवी में काम किया है.

वीडियो: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ऑडिसी' के ट्रेलर में क्या दिखा?

Advertisement