1) ये फिल्म होगी सात कॉलेज जाने वाले बच्चों के बारे में. लेकिन ये सफर यहां से शुरू होकर इन किरदारों के अधेड़ावस्था तक जाएगा. और उनमें होने वाले बदलावों से उन्हें और हमें दोनों को मिलवाएगा. इन सातों के बीच कुछ है, जो टूटती कड़ी को थामे रखता है. ये शायद कोई घटना है, प्रेम है, या कुछ और ये सब चीज़ें परदे के पीछे रखी जा रही हैं. फिलहाल इतनी ही कहानी रिस कर बाहर आ पाई है. हालांकि पोस्टर पर किरदारों के नाम लिखे हैं. ये वो नाम है, जो डायरेक्टर साहब की कॉलेज लाइफ से प्रेरित हैं. फिल्म का पोस्टर आप नीचे देख सकते हैं-

इस पोस्टर में सभी एक्टर्स के किरदारों के नाम भी लिखे हुए हैं. उनके सिर के ऊपर.
2) इस फिल्म की कास्टिंग को भी काफी दिलचस्प लग रही है. सुशांत के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (आशिकी 2, एक विलेन), वरुण शर्मा (फुकरे, दिलवाले), ताहिर राज भसीन (मर्दानी, मंटो), प्रतीक बब्बर (धोबी घाट, आरक्षण), सिद्धार्थ नारायणन (मर्डर 2), नवीन पॉलिशेट्टी (AIB, 24), सहर्श शुक्ला (हाईवे, अग्ली) और तुषार पांडे (फैंटम, पिंक) जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.

शूटिंग के दौरान अपने डायरेक्टर के साथ मौज काटती फिल्म 'छिछोरे' की कास्ट.
3) खबरें ऐसी भी चल रही हैं कि नितेश की इस फिल्म में आमिर भी नज़र आएंगे. 'दंगल' के बाद दोनों किसी इंट्रेस्टिंग प्रोजेक्ट पर साथ आना चाहते थे. बताया जा रहा है नितेश ने 'छिछोरे' में आमिर के लिए स्पेशल सा गेस्ट अपीयरेंस रखा था. आमिर ने वो रोल सुनते ही हां बोल दिया, जिसके बाद फाइनली 'छिछोरे' में दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं. आमिर अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अनाउंस कर चुके हैं. ये 1994 में आई टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल रीमेक है.
4) इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितेश तिवारी. 'दंगल' के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट 'छिछोरे' ही है. हालांकि इससे पहले नितेश 'चिल्लर पार्टी' (2011) और 'भूतनाथ रिटर्न्स' (2014) जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. डायरेक्शन के अलावा नितेश 'किल दिल' (2014), 'निल बटे सन्नाटा' (2016) और 'बरेली की बर्फी' (2017) जैसी फिल्मों के स्क्रिप्ट और डायलॉग भी चुके हैं.

पिछली फिल्म 'दंगल' के सेट पर आमिर खान और साक्षी तंवर के साथ नितेश तिवारी.
5) 'छिछोरे' की शूटिंग 30 सितंबर, 2018 को शुरू हुई थी. अब तक ज़ारी है. इस फिल्म को आई.आई.टी. बॉम्बे और सिम्बायसिस पुणे जैसे कॉलेजों में शूट किया गया है. थिएटर्स में उतरने की तारीख है 30 अगस्त, 2019.
वीडियो देखें: दिव्या भारती, आमिर खान और सलमान खान का वो किस्सा जो आप नहीं जानते होंगे














