The Lallantop

'माचिस' फेम ऐक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने बुआ समेत 7 लोगों पर किया मुकदमा, क्या आरोप लगाए?

चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी बुआ गायत्री देवी, दो कजिन और चार अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि 1997 में उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह की वसीयत में कथित तौर पर हेराफेरी की गई और उनके पिता कैप्टन बलदेव सिंह को संपत्ति में उनके हिस्से से वंचित किया गया.

Advertisement
post-main-image
एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने अपने ही चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है (PHOTO- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी बुआ, दो कजिनों और चार अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने दादा की वसीयत में कथित हेराफेरी का आरोप लगाया है।
  • चंद्रचूड़ सिंह का आरोप है कि उनके चाचा गंगा सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके दादा के गंभीर रूप से बीमार होने का फायदा उठाकर 1997 में वसीयत में फर्जी हस्ताक्षर किए और उनसे विरासत छीनी।
  • FIR के बाद पुलिस ने चंद्रचूड़ सिंह का बयान दर्ज किया है, और अब मामले की जांच जारी है, जिससे परिवार की पुश्तैनी संपत्तियों से जुड़े विवाद का समाधान ढूंढा जाएगा।

‘माचिस’, ‘जोश’, ‘बेताबी’ और ‘क्या कहना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर चंद्रचूड़ सिंह को लेकर एक खबर आई है. एक्टर ने अपनी बुआ गायत्री देवी, दो कजिन और चार अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनके दादा की वसीयत में हेराफेरी करके उनके पिता की विरासत छीनी गई है. 28 अगस्त को एक्टर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने दावा किया कि 1997 में उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह के हस्ताक्षर जाली तरीके से किए गए थे. उनके दादा अलीगढ़ के बाहरी इलाके जलालपुर के एक बड़े जमींदार थे. उनके दादा उस समय गंभीर रूप से बीमार थे इसलिए वो दस्तावेजों पर साइन करने की हालत में नहीं थे.

Advertisement
चाचा पर धोखाधड़ी का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रचूड़ सिंह का आरोप है कि उनके चाचा गंगा सिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की. ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके पिता, कैप्टन बलदेव सिंह को संपत्ति में उनका जायज हिस्सा न मिल सके. चंद्रचूड़ सिंह का पारिवारिक बैकग्राउंड देखें तो ये भी सार्वजनिक सेवा और शाही वंश से जुड़ा रहा है. उनके पिता बलदेव सिंह पहले उत्तर प्रदेश के खैर से विधायक रह चुके हैं. उनकी मां कृष्णा कुमारी देवी ओडिशा के बोलांगीर के महाराजा की बेटी हैं. इसी विरासत के कारण परिवार और उसकी संपत्तियां अक्सर चर्चा में रहती हैं.

यह विवाद जलालपुर और उसके आसपास परिवार की पुश्तैनी संपत्तियों से जुड़ा है. इसमें उनकी पुरानी पारिवारिक हवेली भी शामिल है. चंद्रचूड़ का आरोप है कि विवादित वसीयत के तहत आने वाली संपत्तियों का एक बड़ा हिस्सा बाद के सालों में बेच दिया गया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में सबूत जुटाए हैं. FIR दर्ज होने के बाद पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया है.

Advertisement
शाही परिवार से हैं चंद्रचूड़ सिंह

चंद्रचूड़ सिंह ने देहरादून के दून स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज में पढ़ाई की. एक्टिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने शुरुआत में UPSC परीक्षाओं की तैयारी भी की थी. यानी एक समय वो सिविल सर्विस में जाना चाहते थे. चंद्रचूड़ सिंह ने 1996 में अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. उसी साल उन्होंने गुलजार की फिल्म 'माचिस' में तब्बू के साथ शानदार अभिनय किया. इसके लिए उन्हें 'बेस्ट मेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

(यह भी पढ़ें: उस वेब सीरीज़ की 5 ज़रूरी बातें, जिसका इंतज़ार सुष्मिता सेन 10 साल से कर रही थीं)

शानदार शुरुआत के बाद चंद्रचूड़ सिंह ने 'बेताबी', 'दिल क्या करे' और 'सिलसिला है प्यार का' जैसी कई फिल्मों में लीड रोल निभाया. हालांकि, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाईं. इसके कुछ ही समय बाद उन्हें एक बड़ी सफलता मिली. उन्होंने 'जोश' में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ काम किया. साथ ही ‘क्या कहना’ में वो प्रीति जिंटा के साथ नजर आए. हालांकि, कंधे में गंभीर चोट लगने के कारण उनके शानदार करियर को ब्रेक लग गया. 

Advertisement

चंद्रचूड़ सिंह ने 2012 में कॉमेडी फिल्म 'चार दिन की चांदनी' से बड़े पर्दे पर वापसी की कोशिश की. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिएक्शन मिला. आखिरकार 2020 में उन्होंने क्राइम ड्रामा सीरीज 'आर्या' में सुष्मिता सेन के साथ काम करके फिर एक जबरदस्त वापसी की.

वीडियो: शाहरुख की 'कुछ-कुछ होता है' की कास्टिंग का मामला, चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान खान को झूठा बताया

Advertisement