#1. इस टीज़र में माधवन कहते नज़र आते हैं 'जब किसी पैरेंट को ये पता चलता है कि उसके बच्चे का फ्यूचर दांव पे है तो वो उसके लिए कुछ भी कर सकता है. वो उसके लिए मॉन्स्टर भी बन सकता है.' इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि इस सीरीज़ में एक पिता की कहानी दिखाई जाएगी और ये रोल आर. माधवन निभाएंगे. माधवन के किरदार का नाम होगा डैनी मैस्करेनहास.

डैनी का बच्चा बहुत बीमार है और उसे किसी खास अंग के डोनर की जरूरत है.
#2. 'ब्रीद' में डैनी का बच्चा बहुत बीमार है और हॉस्पिटल में भर्ती है. तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे शरीर के किसी खास ऑर्गन को ट्रांसप्लांट कर के ही बचाया जा सकता है. इसमें डैनी को ऐसा ऑर्गन डोनर ढ़ूंढ़ना है जो अपने शरीर का एक खास अंग दान कर उसके बच्चे की जान बचा ले. इन सब के बीच कुछ चीज़ें घटती हैं और डैनी को नैतिकता और अपने बच्चे की जान में से किसी एक को चुनना पड़ता है. वो अपने बच्चे की जान चुनता है और जैसे कि टीज़र में मॉन्स्टर वाली बात कही गई है, वो मॉन्स्टर बन जाता है.

इस सीरीज़ में माधवन के बेटे को कोई जानलेवा बीमारी है.
#3. अपने बच्चे को बचाने के लिए डैनी एक हत्यारे में तब्दील हो जाता है. वो हर उस इंसान को जान से मार देता है, जो उसके बच्चे के लिए ऑर्गन डोनेट करने से इंकार करता है. 'ब्रीद' में 'काई पो चे' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अमित साध भी नज़र आएंगे. अमित इसमें पुलिस इंसपेक्टर कबीर सावंत का किरदार करेंगे. ब्रीद में कबीर उन मर्डर्स की जांच करता है, जिनके शक की सूई घूम-फिरकर डैनी पर रुकती है.

'ब्रीद' के एक सीन में अमित साध अपनी फैमिली के साथ. इसमें अमित के साथ सपना भी नज़र आ रही हैं.
#4. इस सिरीज़ को लिखा और डायरेक्ट किया है मयंक शर्मा ने. मयंक 'चश्मेबद्दूर' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. 'ब्रीद' उनकी पहली वेब सिरीज़ है जो आठ भागों में रिलीज़ होगी. इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू तीनों ही भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. एमेज़ॉन प्राइम पर 'ब्रीद' को 26 जनवरी से स्ट्रीम किया जाएगा. कुछ ही दिनों में बॉलीवुड के कई और बड़े नाम भी इस प्लैटफॉर्म पर अपनी सीरिज़़ के साथ आ रहे हैं. इसमें 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके कबीर खान और ज़ोया अख्तर जैसे नाम शामिल हैं.
#5. माधवन इससे पहले 2016 में आई फिल्म, 'साला खड़ूस' में दिखे थे. आने वाले दिनों में वो तेलुगू फिल्म 'सव्यासाची' में नज़र आएंगे. 'ब्रीद' में आर माधवन, अमित साध के साथ 'खामोशियां' वाली सपना पब्बी भी एक अहम किरदार में नज़र आएंगी.
ब्रीद का टीज़र यहां देखिए:
ये भी पढ़ें:
ये बात शाहरुख़, सलमान और आमिर फैन्स को आपस में लड़वा देगी!
2017 की दस रीजनल फिल्में जो ढूंढ-ढूंढ कर देखनी चाहिए
कहानी उस आदमी की जिसने हाथ कुचलकर पूछा था, 'बता हिंदू का ख़ून कौन सा और मुसलमान का कौन सा?'
भाई के 28 साल: वो फिल्म जिसने सलमान को सलमान बनाया
रानी मुखर्जी की नई फिल्म हिचकी की 10 खास बातें
आमिर, संजय दत्त और अजय देवगन ने फ़िल्म छोड़ी तब शाहरुख़ को मिली 'डर'
वीडियो देखें:










