शाहरुख खान और गौरी खान ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए अपना तीन मंजिला ऑफिस बीएमसी को दे दिया है. इस ऑफिस को क्वारंटीन सेंटर में बदल दिया गया है. इसके साथ ही शाहरुख और गौरी ने क्वारंटीन सेंटर की सुविधाएं भी जुटाई हैं.
शाहरुख खान- गौरी ने अपने ऑफ़िस को क्वारंटीन सेंटर बना दिया
गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है.

गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर क्वारंटीन सेंटर में तब्दील हो चुके अपने ऑफिस का एक वीडियो भी शेयर किया है. गौरी ने लिखा, 'इस ऑफिस को रीफर्बिश्ड किया गया. ये क्वारंटीन जोन है, जिसमें जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं. हमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक होकर मजबूती के साथ खड़े होना चाहिए.'
गौरी खान का ये वीडियो और उनके इस फैसले को लोग खासा पसंद कर रहे हैं. शाहरुख खान की संस्था मीर फाउंडेशन ने ज़रूरतमंद लोगों के खाने की जिम्मेदारी भी उठाई है.
# शाहरुख से सवाल-जवाब
दो दिन पहले शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने चाहने वालों के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया था. इसमें शाहरुख ने कई सवालों के मज़ाकिया जवाब दिए. एक यूजर ने शाहरुख से उनके डोनेशन के बारे में सवाल किया. यूजर ने लिखा- 'शाहरुख सर सही बताना कितना दिया पीएम फंड में?'. शाहरुख का जवाब था- 'सच में...खजांची है क्या?'
ये वीडियो भी देखें :













