Akshay Kumar की Bhooth Bangla आज यानी 16 अप्रैल को ऑफिशियली थिएटर्स में रिलीज़ हो गई. Priyadarshan ने इसमें कॉमेडी और हॉरर के साथ नॉस्टैलजिक तड़का भी लगाया है. सोशल मीडिया पर लोग इस मूवी पर अपना रिएक्शन दे रहे. किसी को इसका ह्यूमर पसंद आया, तो किसी ने इसके हॉरर एलिमेंट पर सवाल उठाए हैं.
अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' देखकर निकले दर्शकों ने फिल्म पर क्या रिएक्शन दिया?
लोगों के मुताबिक, फिल्म का फर्स्ट हाफ़ फुल कॉमेडी और सेकेंड हाफ़ सीरियस एलिमेंट्स से भरा है.


एक यूजर ने लिखा,
"भूत बंगला का फाइनल वर्डिक्ट. पहले 40 परसेंट में प्योर कॉमेडी. अगला 10 परसेंट सस्पेंस पर शिफ्ट हो जाता है. 50 से 95 परसेंट तक कहानी फुल सीरियस मोड पर चली जाती है. लास्ट के 5 परसेंट में फिर से कॉमेडी. ओवरऑल, ये अच्छी फिल्म है. लेकिन इसकी कास्टिंग थोड़ी कमजोर लगी. मेरे हिसाब से वामिका गब्बी इस रोल में पूरी तरह फिट नहीं बैठीं. यहां किसी नए चेहरे को इन्ट्रोड्यूस करने का अच्छा मौका था."

दूसरे यूजर ने इस पर मिक्स्ड रिएक्शन देते हुए लिखा,
"काश भूत बंगला 10 साल पहले आती. अनपॉप्युलर ओपिनियन लेकिन प्रियदर्शन के स्टाइल को दोबारा देखकर नॉस्टैलजिक तो महसूस हुआ. मगर थोड़ा दुख भी पहुंचा कि हमारे बचपन के एंटरटेनर को इतना खींचा जा रहा है. फिर भी, उनका ह्यूमर? ज़बरदस्त. भूत बंगला में हॉरर प्लस कॉमेडी है. स्टोरी मिलेगी, लेकिन भूल भुलैया वाले लेवल का जादू एक्सपेक्ट करके मत जाना."

तीसरे यूजर ने मूवी को साढ़े तीन स्टार देते हुए लिखा,
"कुछ छोटी-मोटी कमियों को छोड़ दें, तो भूत बंगला में वही मैडनेस है, जिसकी उम्मीद अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी से की जाती है. हालांकि फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा सीरियस हो जाता है. लेकिन उसमें इतने ट्विस्ट और सरप्राइज हैं कि आप जुड़े रहते हैं. फिल्म की सबसे बड़ी दिक्कत इसका म्यूज़िक है. प्रीतम ने इस बार निराश किया. कुलमिलाकर, भूत बंगला में इतनी खूबियां हैं कि ये एक बड़ी हिट बन सकती है."

चौथे ने 'भूत बंगला' की खूबियां-खामियां बताते हुए लिखा,
"बहुत से लोग इससे सहमत नहीं होंगे, लेकिन मेरे हिसाब से भूत बंगला टुकड़ों में ही काम करती है. हैरानी होती है कि कुछ सबसे अच्छे और बेहद कमजोर कॉमेडी सीन एक ही फिल्म में हैं. हॉरर और कॉमेडी का मिक्स अच्छा है. कहानी और स्क्रीनप्ले भी ठीक हैं. लेकिन टेक्निकल तौर पर फिल्म कमजोर लगती है. अक्षय कुमार कॉमेडी में अच्छे हैं. लेकिन कई जगहों पर उनकी डायलॉग डिलीवरी काफी खराब लगी. सिनेमैटोग्राफी भी कमजोर है, जो फिल्म का मज़ा कम कर देती है."

एकाध दिक्कतों को छोड़ दें तो पांचवें यूजर ने मूवी पर अपना पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हुए लिखा,
"अक्षय कुमार-प्रियदर्शन का कॉम्बो फिर से काम करता है और दर्शकों को एंटरटेन करता है. भूत बंगला में नॉस्टेल्जिया का अच्छा इस्तेमाल हुआ है. फिल्म का पहला हिस्सा ओल्ड स्कूल बॉलीवुड कॉमेडी से भरा है, जहां आपको लगातार हंसी आती रहती है. अक्षय कुमार का विंटेज गूफी अंदाज़ भी नज़र आता है. राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल को सैल्यूट. उन सबके बीच की जुगलबंदी थिएटर में खूब हंसाती है. सेकेंड हाफ़ थोड़ा सीरियस हो जाता है और कहानी पर फोकस करता है. उसमें ठीक-ठाक हॉरर भी है. हालांकि, वहां थोड़ी और कॉमेडी होती तो बेहतर रहता. कुलमिलाकर फिल्म ज़बरदस्त है. मज़ा तो आया."

'भूत बंगला' के ज़रिए अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद सिनेमाघरों में वापस लौटी है. इस प्रोजेक्ट को एकता कपूर और अक्षय ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तबू, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.
वीडियो: भूत बंगला के सेट पर OMG 3 का जिक्र क्यों? अक्षय कुमार क्या लाने जा रहे हैं?






















