The Lallantop

कल से शुरू हो रही है कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग

Bhool Bhulaiya 3 के पहले शूटिंग शेड्यूल में Triptii Dimri को छोड़कर Kartik Aaryan समेत पूरी कास्ट शामिल होगी.

Advertisement
post-main-image
कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' को अनीस बज़्मी डायरेक्ट करेंगे.

Bhool Bhulaiyaa 3 पर जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है. ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद ही मेकर्स ने तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी थी. अब फाइनली चीज़ें मोशन में आ रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि 9 मार्च से फिल्म फ्लोर पर जाएगी. फिल्म की कास्ट फाइनल हो चुकी है. जो पहले और दूसरे पार्ट से काफी अलग लग रही है. फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां दूसरा पार्ट खत्म हुआ था या ये बिल्कुल ही नई कहानी होगी, इस बारे में अभी क्लैरिटी नहीं है. 

Advertisement

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि कल 9 मार्च से फिल्म का शूट शुरू होगा. ये शूट कुछ समय पहले शुरू होने वाला था. मगर डायरेक्टर अनीस बज़्मी की इंजरी की वजह से इसे थोड़ा आगे खिसका दिया गया. अब बताया जा रहा है कि 9 मार्च यानी कल सुबह से मुंबई में फिल्म का शूट शुरू हो जाएगा. ये 8 दिन लंबा शेड्यूल होगा. इस शूट में कार्तिक समेत फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी हिस्सा लेगी.  

स्टारकास्ट से याद आया, ‘भूल भुलैया 3’ की कास्टिंग भी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. खबरें थीं कि दूसरे की तरह तीसरे पार्ट के लिए भी तबू को अप्रोच किया गया था. मगर तबू ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया. उसके बाद विद्या बालन और माधुरी दीक्षित को इस फिल्म से जोड़ा गया. विद्या पहली वाली ‘भूल भुलैया’ का भी हिस्सा थीं. उन्होंने मंजुलिका का रोल किया था. वो तीसरे पार्ट में वही रोल कंटिन्यू करती हैं या मेकर्स ने उनके लिए कुछ नया गढ़ा है, ये देखना बाकी है. हालांकि कार्तिक ने जैसे विद्या की कास्टिंग अनाउंस की थी, उससे ऐसा ही लग रहा है कि वो फिर से मंजुलिका के रोल में ही दिखाई दे सकती हैं. माधुरी बिल्कुल ही नई एंट्री हैं. ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी बनी थी. मगर तीसरे पार्ट से कियारा को भी बाहर रखा गया. ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी नज़र आएंगी.

Advertisement

'भूल भुलैया 3' को इसी साल दीवाली पर रिलीज़ के लिए अनाउंस किया गया था. अब देखना है कि फिल्म तब तक बनकर तैयार हो पाती या नहीं. क्योंकि ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें VFX का अच्छा-खासा काम होता है. ‘भूल भुलैया’ फिल्म फ्रैंचाइज की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. पहली फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. 2022 में इसका सीक्वल आया. इसमें कार्तिक आर्यन ने अक्षय क रिप्लेस किया. वहीं डायरेक्शन की ज़िम्मेदारी दी गई अनीस बज़्मी को. ये लॉकडाउन के बाद रिलीज़ होने वाली सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हुई. अब फिल्म की तीसरा पार्ट आ रहा है.

वीडियो: 'भूल-भुलैया' के तीसरे पार्ट में नज़र आएंगी विद्या बालन, अक्षय कुमार होंगे या नहीं?

Advertisement
Advertisement