The Lallantop

पवन सिंह के ससुराल में बड़ी चोरी, सोना-पैसा सब पर हाथ साफ, जानलेवा सामान भी नहीं छोड़ा

चोर स्क्रूड्राइवर से घर की खिड़की खोलकर अंदर घुस गए थे.

Advertisement
post-main-image
ये घटना पवन सिंह के दूसरे घर में हुई, जो कि आरा में है.

भोजपुरी एक्टर और सिंगर Pawan Singh एक बार फिर चर्चा में है. उनके घर भयंकर चोरी हो गई है. 23 जून की रात बिहार के आरा में बने उनके दूसरे घर में ये घटना हुई. इसमें कैश और गहनों समेत उनके बंदूक की गोलियां तक चोरी हो गईं. बताया जा रहा है कि इस घटना में उन्हें लगभग 15 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना टाउन पुलिस स्टेशन मझौंवा के मारुति नगर में हुई. इस मकान में पवन की पहली पत्नी नीलम देवी के माता-पिता रहते हैं. चोर देर रात खिड़की की सलाखें तोड़कर घर में घुस आए. वो सीधे उस कमरे में गए, जिसमें कोई नहीं सो रहा था. उन्होंने वहां रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, पैसे और बाकी सामान चुरा लिए. इस दौरान उन्होंने बंदूक को तो नहीं छुआ, लेकिन 30 गोलियां लेकर चंपत हो गए.  

पवन सिंह की सास ने बताया कि चोरों ने कंगन, गले की चेन, अंगूठी जैसे करीब 15 लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. साथ ही घर में पड़ा 15 हजार रुपए कैश भी ले गए. इस दौरान पवन सिंह के सास-ससुर दूसरे कमरे में सोए हुए थे. रात में उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी. अगली सुबह जब उन्होंने उस कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वो खुला ही नहीं. इस पर पवन के ससुर ने गली में जाकर बाहर से मकान की तलाशी ली और तब जाकर उन्हें सारा माजरा समझ आया. उन्होंने देखा कि चोरों ने स्क्रूड्राइवर के सहारे घर की खिड़की खोल दी थी. फिर अंदर घुसकर सब कुछ समेट ले गए. हालांकि इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है.

Advertisement

खैर, जैसे ही ये खबर बाहर आई, पवन के भाई रानू सिंह ने पुलिस में कंप्लेंट लिखवाई. रानू ने बताया कि वो अपनी फैमिली के साथ हरिद्वार गए हुए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी राइफल भी मकान के एक कमरे में रख दी थी. रोचक बात ये है कि चोरों ने इसकी 30 गोलियां तो चुरा लीं, मगर बंदूक को हाथ नहीं लगाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जहां तक पवन सिंह की बात है, उन्होंने अब तक इस मामले में उनका कोई बयान नहीं आया है.

वीडियो: Bhojpuri Films में Khesari Lal, Pawan Singh, Ravi Kishan के बारे क्या बड़ी बात बताई Tanushree ने

Advertisement
Advertisement