The Lallantop

'' 'शक्तिमान' फिल्म सिर्फ रणवीर सिंह के साथ बनेगी'' - बेसिल जोसेफ

खबर थी कि 'मिन्नल मुरली' वाले बेसिल जोसेफ, अल्लू अर्जुन के साथ 'शक्तिमान' बनाने वाले हैं. मगर अब सच्चाई उन्होंने खुद बता दी है.

Advertisement
post-main-image
रणवीर सिंह के 'शक्तिमान' बनने की खबरें कई महीनों से चली आ रही हैं.

पिछले दिनों रिपोर्ट्स आईं थी Shaktimaan फिल्म अब Ranveer Singh नहीं बल्कि Allu Arjun के साथ बनाई जाएगी. इस फिल्म को  Minnal Murali बनाने वाले Basil Joseph डायरेक्ट करेंगे. फिर खबर आई कि अल्लू ने बेसिल के साथ एक सुपरहीरो फिल्म साइन कर ली है. कहा जाने लगा कि हो ना हो ये मुकेश खन्ना वाली 'शक्तिमान' फिल्म ही है. जो अब अल्लू के साथ बनाई जानी है. मगर बेसिल ने हाल ही में इन खबरों को बिल्कुल गलत बताया. उन्होंने कहा कि 'शक्तिमान' जब भी बनेगी वो रणवीर सिंह के साथ ही बनेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड बबल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि बेसिल और अल्लू अर्जुन के बीच शक्तिमान फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है. वो अल्लू अर्जुन से इस रोल के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को सोनी पिक्चर्स प्रोड्यूस करने वाला है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दो बड़े इंटरनेशनल स्टूडियोज़ गीता आर्ट्स के साथ मिलकर इस फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं. बीते दिनों बॉलीवुड बबल ने सोर्स के हवाले से खबर छापी थी. जिसमें बताया गया था,

''कोई भी दूसरा एक्टर 'शक्तिमान' नहीं कर रहा है. वो सिर्फ रणवीर सिंह ही करेंगे और कोई नहीं. जो भी ये खबरें फैला रहा है, रणवीर को रिप्लेस करने की बात कह रहा है वो सिर्फ अपना एजेंडा फैला रहा है.''

Advertisement

जब हंगामा ने इस बारे में बेसिल जोसेफ से बात की तो उन्होंने भी कुछ ऐसी ही बात की. कहा,

''शक्तिमान सिर्फ रणवीर सिंह के साथ बनाई जाएगी.''

बेसिल की बात से ये तो तय हो गया है कि बेसिल की अल्लू अर्जुन के साथ भले ही सुपरहीरो वाली हो, मगर वो 'शक्तिमान' फिल्म बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल, मुकेश खन्ना ने भी बीते दिनों अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर 'शक्तिमान' का रोल कोई पर्दे पर निभा सकता है तो वो अल्लू अर्जुन होंगे. उनके इसी बयान के बाद से चर्चा होने लगी कि अल्लू अर्जुन अब 'शक्तिमान' में दिखाई देंगे.

Advertisement

ख़ैर, फिल्म में किसे कास्ट किया जाएगा, किसे नहीं ये तो इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही पता चल पाएगा. 2022 में सोनी पिक्चर्स इंडिया ने भारत के पहले सुपरहीरो 'शक्तिमान' पर एक फिल्म अनाउंस की थी. उन्होंने अनाउंसमेंट टीज़र भी रिलीज़ कर दिया था. टीवी सीरीज में ओरिजिनल शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने ही निभाया था. हाल ही में मुकेश ने पॉकेट FM के साथ मिलकर 'शक्तिमान' पर एक नई ऑडियो सीरीज अनाउंस की है.

जहां तक ओरिजिनल सीरीज़ की बात है, 1997 में टीवी पर प्रीमियर हुई 'शक्तिमान' ने लाखों बच्चों को मोरल साइंस का पाठ पढ़ाया है. दिनकर जानी के डायरेक्शन में बने इस टीवी शो को मुकेश ने ही प्रोड्यूस भी किया था. 450 एपिसोड की इस सीरीज में उनके अलावा वैष्णवी महंत, किट्टू किडवानी, सुरेन्द्र पाल और टॉम ऑल्टर ने भी अहम किरदार निभाया था. 

वीडियो: मुकेश खन्ना के शक्तिमान का WWE कनेक्शन ढूंढ कर लोग ट्रोल करने लगे

Advertisement