The Lallantop

ऋतिक रौशन की 'वॉर 2' को नया डायरेक्टर मिल गया, 'ब्रह्मास्त्र' वाले अयान मुखर्जी को ज़िम्मेदारी

जब से ये खबर आई है फैंस 'पठान' और 'टाइगर' की क्रॉसओवर मूवी के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. इसी फिल्म की वजह से 'वॉर 2' के लिए अयान को चुना गया!

Advertisement
post-main-image
'वॉर' के एक सीन में ऋतिक रौशन. दूसरी तरफ एक इवेंट के दौरान अयान मुखरजी.

YRF Spy Universe और बड़ा होने जा रहा है. बताया जा है कि इस यूनिवर्स की अगली फिल्म War 2 को Ayan Mukerji डायरेक्ट करेंगे. जो कि इस यूनिवर्स की टाइमलाइन में Salman Khan की Tiger 3 के बाद आती है. 'टाइगर 3' में जो कुछ घटेगा, उसकी कहानी 'वॉर 2' में आगे बढ़ेगी. और 'टाइगर 3' में Tiger X Pathaan क्रॉसओवर मूवी की भी बुनियाद तैयार होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पीपिंगमून डॉट कॉम में सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट छपी. नाम न बताने की शर्त पर उस सूत्र ने बताया कि आदित्य चोपड़ा स्पाई यूनिवर्स की हर फिल्म का डायरेक्टर बड़े स्ट्रैटेजिक तरीके से चुन रहे हैं. अयान मुखर्जी को 'वॉर 2' डायरेक्ट करने के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने पहले बड़ी हिट फिल्में बनाई हैं. उन्हें पता है कि किसी फिल्म को बड़े लेवल पर कैसे बनाना है, जो कि 'वॉर 2' जैसी फिल्म के लिए बहुत ज़रूरी है. उनके चुनाव के पीछे की एक वजह ये भी है कि वो यंग फिल्ममेकर हैं. वो अपने अप्रोच से स्पाई यूनिवर्स में नयापन लेकर आएंगे. इसीलिए आदित्य चोपड़ा को उन पर भरोसा है.    

अयान मुखर्जी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3' की रिलीज़ डेट बताई. उन्होंने बताया कि वो 'ब्रह्मास्त्र' के दोनों पार्ट्स को एक साथ शूट करेंगे. जो कि पहले पार्ट से कहीं बड़ा और भव्य होगा. और उन्हें एक-दूसरे से कम अंतराल पर रिलीज़ किया जाएगा. 'ब्रह्मास्त्र 2' दिसंबर 2026 और 'ब्रह्मास्त्र 3' दिसंबर 2027 में रिलीज़ होगी.

Advertisement

'ब्रह्मास्त्र' वाली खबर के बाद अयान ने ये भी बताया कि वो एक खास प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं. वो लिखते हैं-

''मेरे पास आप सबके लिए एक और खबर है. यूनिवर्स में हाल ही में मुझे एक अच्छा मौका दिया है. एक बहुत खास फिल्म डायरेक्ट करने का. वो कौन सी मूवी है, इस बारे में आपको सही समय आने पर बताया जाएगा. ये मौका मुझे चैलेंज करने वाला है और मैं इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. एक ऐसी फिल्म, जहां मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. मैं इंस्पायर होऊंगा. और मेरा विकास होगा. इसलिए मैंने ये मौका स्वीकार करने का फैसला किया है.''

Advertisement

जनता ने अंदाज़ा लगा लिया कि अयान यहां 'वॉर 2' के बारे में बात कर रहे हैं. 'वॉर' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था. जब से 'वॉर 2' के साथ अयान का नाम जुड़ा है, तब से फैंस ने एक थ्योरी शुरू कर दी है. उनका कहना है कि अयान को 'वॉर 2' इसलिए दिया गया है, ताकि सिद्धार्थ आनंद को फ्री रखा जा सके. ताकि सिद्धार्थ 'पठान' और 'टाइगर' की क्रॉसओवर फिल्म पर काम कर सकें. क्योंकि उन्हें सुपरस्टार्स को प्रेज़ेंट करने का तरीका मालूम है. अभी तो ये अफवाहें हैं, बाकी देखते हैं आगे क्या होता है. 

वीडियो: सलमान और शाहरुख़, Tiger X Pathaan क्रॉसओवर फिल्म करेंगे

Advertisement