क्या Shah Rukh Khan की King के डर से Avengers: Doomsday के मेकर्स अपनी रिलीज़ डेट बदलने वाले हैं? Akshay Kumar और Rana Daggubati कौनसी फिल्म पर साथ काम करने वाले हैं? Hanuman Ansh की सफलता के बाद कौन बना रहा Neem Karoli Baba पर नई टीवी सीरीज़? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
शाहरुख की 'किंग' से घबराए 'एवेंज़र्स: डूम्सडे' के मेकर्स? बदल सकती है रिलीज़ डेट
'किंग' का क्लैश 'एवेंज़र्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' से होने वाला है.

# यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज़
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में यामी, मोहिनी नाम की एक परफेक्ट बहू बनी हैं. मगर उनके देवर बंटू को शक़ है कि वो डायन हैं. बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी ये हॉरर-कॉमेडी 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# अक्षय कुमार-राणा दग्गुबाती बनाएंगे 'महाकाल' पर फिल्म
अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती की अगली फिल्म 'महाकाल' को लेकर बड़ा अपडेट आया है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कार्तिकेय 2' फेम डायरेक्टर चंदू मोंडेती की ये फिल्म मॉडर्न टाइम में सेट एक सुपरनैचुरल थ्रिलर होगी. जिसकी कहानी में उज्जैन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि दिखाई जाएगी. अक्षय और राणा के रोल्स को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है. करण जौहर इसे प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म फरवरी 2027 में फ्लोर पर जा सकती है.
# नीम करोली बाबा की ज़िंदगी पर बन रही टीवी सीरीज़
'हनुमान अंश' की 400 करोड़ की कमाई के बाद नीम करोली बाबा की कहानी टीवी तक पहुंचने वाली है. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव ने नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित एक नए फिक्शन शो का ऐलान किया है. शो का प्रोमो भी रिलीज़ हो गया है. फिलहाल इसकी कास्ट और कहानी की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं.
# ऐन हैथवे की 'वेरिटी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स
ऐन हैथवे और डकोटा जॉनसन की थ्रिलर फिल्म 'वेरिटी' पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है और फिल्म से 23 सेकंड का फुटेज काट दिया गया है. बताया गया है कि इसका बड़ा हिस्सा ऐन हैथवे और डकोटा जॉनसन का मेक-आउट सीक्वेंस का था. इसके अलावा ई-सिगरेट के विजुअल हटाने, शराब और स्मोकिंग डिस्क्लेमर जोड़ने और एक दवा के ब्रांड नाम को ब्लर करने को कहा गया. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
# क्रिसमस 2028 पर आएगी श्रद्धा की 'स्त्री 3'?
विकी कौशल की 'महावतार' और 'स्त्री 3' को लेकर बड़ा अपडेट आया है. दिनेश विजन के मुताबिक, अमर कौशिक जनवरी 2027 के आखिर में विकी कौशल स्टारर 'महावतार' की शूटिंग शुरू करेंगे. ये फिल्म भगवान परशुराम की कहानी पर बेस्ड है. इसकी शूटिंग जून तक पूरी करने का प्लान है. इसके बाद 2027 के आखिर में 'स्त्री 3' फ्लोर पर जाएगी. फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में आएगी और मेकर्स इसे इंडिपेंडेंस डे या क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं.
# 'किंग' से घबराई 'डूम्सडे'? बदलेंगे रिलीज़ डेट!
शाहरुख खान ने बीते दिनों 'किंग' की रिलीज़ डेट पक्की कर दी थी. ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है. इसका इन-डायरेक्ट क्लैश 'एवेंज़र्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' से होने वाला है. जो 18 दिसंबर को रिलीज़ होगी. लेकिन अब खबर आ रही है कि 'डूम्सडे' के मेकर्स भारत में इसकी रिलीज़ डेट बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं. यो टेनमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक 'डूम्सडे' के मेकर्स इसे दो दिन पहले यानी 16 दिसंबर को ही रिलीज़ कर सकते हैं. ऐसे में शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज़ से पहले 'डूम्सडे' को ज्यादा दिन की विंडो मिलेगी. हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है.
वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?










