The Lallantop

'मॉन्स्टर' में करियर का सबसे खतरनाक रोल करने वाले हैं सलमान खान?

'मॉन्स्टर' में सलमान खान एक से ज्यादा लुक्स में नज़र आ सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
'मॉन्स्टर' की शूटिंग अक्टूबर के एंड तक चलेगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' के ग्लोबल थिएट्रिकल राइट्स 300 करोड़ रुपए में पेन मरुधर ने खरीदे हैं, जो 21 जनवरी 2027 को रिलीज़ होगी।
  • धर्मा प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज़, अनिल थडानी और पेन मरुधर के बीच 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स के लिए बिडिंग चल रही थी, जिसका परिणाम पेन मरुधर की सफलता के रूप में सामने आया।
  • पेन मरुधर द्वारा 300 करोड़ रुपए में 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स खरीदने के बाद, फिल्म का टीज़र दिवाली के आसपास 'रामायण' के साथ रिलीज़ होगा, जिससे फ़िल्म की मार्केटिंग शुरू होगी।

Ranbir Kapoor स्टारर फिल्म Love & War के थिएट्रिकल राइट्स कितने में बिके? Monster में Salman Khan अपने करियर का सबसे क्रेज़ी रोल करने वाले हैं? Ajay Devgn की 'Drishyam: The Conclusion ने अडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# ज़ैक क्रेगर की फिल्म में दिखेंगी जेनिफ़र लॉरेंस

जेनिफ़र लॉरेंस डायरेक्टर ज़ैक क्रेगर के साथ काम करने जा रही हैं. इस फिल्म का नाम होगा- 'द फ्लड'. जो कि एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर होगी. क्रेगर ही फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर होंगे. फिल्म की कहानी और जेनिफर के रोल की डिटेल्स फिलहाल सीक्रेट रखी गई हैं. ये फिल्म 11 अगस्त 2028 को सिनेमाघरों में आएगी.

Advertisement

# स्टीफन ग्राहम की 'नॉक्टर्न' का ट्रेलर रिलीज़

स्टीफन ग्राहम क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘नॉक्टर्न’ में सीरियल किलर का रोल कर रहे हैं. इसका ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. जो एक छोटे से अमेरिकी शहर में हो रही मिस्टीरियस मर्डर्स की कहानी दिखाता है. ‘नॉक्टर्न’ 30 अक्टूबर, 2026 को एप्पल टीवी पर आएगी.

# 300 करोड़ में बिके 'लव एंड वॉर' के राइट्स!

Advertisement

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की 'लव एंड वॉर' ने रिलीज़ से पहले ही बड़ी डील कर ली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के ग्लोबल थिएट्रिकल राइट्स 300 करोड़ रुपए में बिके हैं. राइट्स को लेकर धर्मा प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज़, अनिल थडानी और पेन मरुधर के बीच बिडिंग चल रही थी, जिसमें पेन मरुधर ने बाज़ी मारी. फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज़ होगी. इसका टीज़र दिवाली के आसपास 'रामायण' के साथ लाने की तैयारी है.

# 'मॉन्स्टर' में करियर के सबसे क्रेजी कॉप बनेंगे सलमान?

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी. लेकिन अभी से इसकी कहानी से लेकर कैरेक्टर्स की खूब चर्चा है. कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि इस फिल्म में ऐसा एक्शन होगा जैसा पहले सलमान की किसी फिल्म में नहीं देखा गया. अब उनके कैरेक्टर का भी खुलासा हो गया है. तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 'मॉन्स्टर' में सलमान एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. ये कोई सिंपल रोल नहीं बल्कि एक लेयर्ड करेक्टर है. ये क्रेजी कॉप का किरदार सलमान के करियर का सबसे खतरनाक और हिंसक रोल होने वाला है. हालांकि मेकर्स ने इस बाबत कुछ नहीं कहा है. वामसी पैडिपली की इस एक्शन फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा, अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास जैसे एक्टर्स अहम रोल्स में दिखेंगे. फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है.

# 'दृश्यम 3' ने अडवांस बुकिंग से कमाए 37 करोड़

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' कल यानी 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अडवांस बुकिंग में अब तक 24 करोड़ 84 लाख रुपए कमा लिए हैं. ब्लॉक्ड सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 37 करोड़ 87 लाख रुपए पहुंच जाता है.

# इसी महीने शुरू होगी आदित्य रॉय कपूर की फिल्म

आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इसी महीने यानी अक्टूबर के अंत में शुरू होगी. फिल्म की लीड एक्ट्रेस अभी फाइनल नहीं हुई है. इसे मिलाप जावेरी डायरेक्ट करेंगे. जबकि कहानी और बाकी कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं आई है. 
 

वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' का नयनतारा की 11 साल पुरानी फिल्म से क्या है कनेक्शन?

Advertisement