The Lallantop

7600 करोड़ रुपये में बनी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर की लोगों ने भद्द पीट दी

"रामायण में कमी ढूंढने वाले अब कहां हैं?" - 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर को लोग ट्रोल क्यों कर रहे?

Advertisement
post-main-image
'एवेंजर्स: डूम्सडे' में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने डॉक्टर डूम का रोल किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 20 जुलाई की शाम को Avengers: Doomsday फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज़ किया गया, जिसमें Chris Evans, Robert Downey Jr और Chris Hemsworth की वापसी पर फोकस है और यह दुनिया की सबसे महंगी फिल्म मानी जाती है।
  • फिल्म को दुनिया की सबसे महंगी बनाने के पीछे 7653 करोड़ रुपए का बजट इस्तेमाल किया गया है, लेकिन ट्रेलर को VFX को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं जिसमें कुछ ने इसे AI जनरेटेड बताया है।
  • Avengers: Doomsday का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद 18 दिसंबर को फिल्म के सिनेमाघरों में आने की तैयारी है, वहीं दर्शकों और आलोचकों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर प्रोडक्शन टीम भविष्य में और एसेट्स जल्द जारी करेगी।

20 जुलाई की शाम को Avengers: Doomsday का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया. ये बजट के लिहाज़ से दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म है. इसमें Chris Evans, Robert Downey Jr और Chris Hemsworth की आइकॉनिक तिकड़ी दोबारा नजर आने वाली है. बावजूद इसके, फिल्म के ट्रेलर को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोग पुराने सुपर हीरोज़ को देखकर एक्साइटेड हो रहे. वहीं कुछ इसके VFX पर सवाल उठाते हुए उसे AI जनरेटेड बता रहे हैं. ये आरोप अधिकतर थॉर और डॉक्टर डूम वाले फाइटिंग सीक्वेंस को लेकर लग रहे हैं.

Advertisement

एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा,

"मैंने अभी एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर देखा. मुझे बड़े स्केल, CGI या फैन सर्विस ने नहीं, बल्कि इसके माहौल ने इंप्रेस किया. ट्रेलर किसी ट्रेडिशनल सुपरहीरो फिल्म जैसा नहीं लगता. ये एक ऐसी कहानी लगती है, जिसमें किस्मत, परिणाम और एवेंजर्स की बनाई हुई दुनिया के बिखरने की संभावना है. इसके विजुअल्स शानदार हैं. फिर भी ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत इसमें महसूस होने वाला टेंशन है. इसका हर सीन एहसास दिलाता है कि ये सिर्फ दुनिया को बचाने वाली एक और कहानी नहीं, बल्कि ऐसा संकट है जो MCU को हमेशा के लिए बदल सकता है."

Advertisement
avengers
यूजर का कमेंट.

दूसरे यूजर ने फिल्म के VFX की आलोचना करते हुए कमेंट किया,

"VFX एक्सपर्ट्स, इस बार कहां छिपे हैं आपलोग? रामायण के एसेट में कमी ढूंढने वाले और उसे AI बताने वाले डूम्सडे के ट्रेलर पर चुप्पी साधे बैठे हैं. इंडियन प्रोडक्ट्स को बुरा कहने की आदत और उनमें छोटी-छोटी गलतियां ढूंढने की आदत काफी चिंतित करती है. वहीं, हॉलीवुड फिल्मों में AI जैसे दिखने वाले शॉट्स को वो आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं. मैंने डूम्सडे के ट्रेलर पर कई ऐसे कमेंट पढ़े हैं, जिनमें उसे AI से बना हुआ बताया गया है. लेकिन अफसोस, उनमें से कोई भी भारत का नहीं था. लगता है कि भारतीय VFX एक्सपर्ट्स तभी जगेंगे, जब रामायण के नए एसेट्स सामने आएंगे."

doomsday
यूजर का कमेंट.

तीसरे ने लिखा,

Advertisement

"थॉर और डॉक्टर डूम की लड़ाई एपिक होने वाली है."

doomsday
यूजर का कमेंट.

चौथे ने कमेंट किया,

"जैसे ही डॉक्टर डूम अपीयर हुआ, मैं MCU से अपनी सालों से चली आ रही हर शिकायत को भूल गया. ये ट्रेलर इस हद तक पावरफुल था."

doomsday
यूजर का कमेंट.

पांचवें यूजर ने लिखा,

"मार्वल ने ऐसे नए हीरोज़ तैयार करने के मामले में, जिनके लिए दर्शक एक्साइटेड हों, काफी बुरा काम किया है. एंड गेम के बाद सात साल बीत चुके हैं. लेकिन डूम्सडे के ट्रेलर में अब भी कहानी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी क्रिस हेम्सवर्थ (थॉर) पर है. इसकी वजह ये है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस एवंस के बाद कोई भी नया हीरो उस तरह उभर नहीं पाया."

doomsday
यूजर का कमेंट.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' पर मार्वल ने 7653 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. ये बात इसे दुनिया की सबसे महंगी फिल्म बना देती है. हालांकि इसमें मूवी का प्रोडक्शन और मार्केटिंग बजट, दोनों शामिल हैं. मेकर्स ने अभी फिल्म का पहला ट्रेलर ही रिलीज़ किया है. आने वाले दिनों में इसके और एसेट्स आएंगे. मूवी 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. उस दिन 'ड्यून 3' भी आ रही है. भारत में 'डूम्सडे' से हफ्ते भर बाद यानी 24 दिसंबर को शाहरुख खान की 'किंग' भी रिलीज़ होगी.

वीडियो: मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'एवेंजर्स- डूम्सडे' के टीजर लीक ने सारे राज खोल दिए!

Advertisement