The Lallantop

बॉलीवुड का कोई भी एक्टर राम बनने के लायक नहीं: अरुण गोविल

अरुण गोविल, रणबीर कपूर वाली 'रामायण' में दशरथ का रोल कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
अरुण गोविल ने सीधे तौर पर रणबीर का नाम नहीं लिया.

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है. रणबीर इसमें भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. और Arun Govil राजा दशरथ बने हैं. Ramanand Sagar के  टीवी सीरियल ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने भगवान राम का रोल किया था. हाल ही में दिया गया उनका एक बयान सुर्खियों में है. अरुण गोविल का कहना है कि‍ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी एक्टर ऐसा नहीं है, जो भगवान राम का किरदार निभाने के काबिल हो. NDTV न्यूज़ से लाइव बातचीत में उन्होंने Nitesh Tiwari की रामायण के बारे में बात की. उनसे पूछा गया कि - ‘आपने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का आइकॉनिक रोल किया. कोई उसे भुला नहीं सकता. वही जादू दोबारा हो सके, उसके लिए किस एक्टर को राम का किरदार निभाना चाहिए?’ इसके जवाब में अरुण गोविल ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“मुझे नहीं लगता कि इस आज के दौर का कोई भी एक्टर भगवान राम के किरदार में जचेगा. इससे पहले तीन-चार लोग रामायण वाला जादू रीक्रिएट करने की कोशिश कर चुके हैं. मगर असफल रहे. अपने काम में वो रामायण की आत्मा को नहीं ला सके. मुझे नहीं लगता कि किसी को भी अपने जीवनकाल में ये कोशिश करनी चाहिए या इस बारे में सोचना भी चाहिए. जहां तक किसी एक्टर के श्रीराम का किरदार निभाने की बात है, तो इंडस्ट्री में कोई भी स्टार या एक्टर इस लायक नहीं है. इंडस्ट्री के बाहर शायद कोई मिल जाए. मगर इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है.”

अरुण गोविल की इस बात ने सोशल मीडिया पर नई डिबेट खड़ी कर दी है. लोग लिख रहे हैं कि अरुण गोविल, रणबीर पर निशाना साध रहे हैं. हालांकि अरुण गोविल ने बातचीत में सीधे तौर पर रणबीर का नाम नहीं लिया.  बहरहाल नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की बात करें तो इसकी कास्ट तगड़ी है. अरुण गोविल और रणबीर कपूर के अलावा इसमें कई एक्टर्स हैं. साई पल्लवी बनी हैं सीता. यश इस फिल्म में रावण के किरदार में नज़र आएंगे. वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. सनी देओल भगवान हनुमान का पात्र कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग चल रही है. यश के एक्शन सीन फिल्माए जा रहे हैं. उनका किरदार इंद्र और विद्युतजिव्हा नाम के दैत्य से लड़ता है. इंद्र का कैरेक्टर कुणाल कपूर निभा रहे हैं. विद्युतजिव्हा विवेक ओबरॉय बने हैं. काजल अग्रवाल, शीबा चड्ढा, लारा दता और रकुलप्रीत भी ज़रूरी किरदारों में है. 

Advertisement

'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज़ की जाएगी. पहला भाग 2026 की दिवाली और दूसरा 2027 की दिवाली पर रिलीज़ किया जाएगा. दोनों फिल्मों को एक साथ शूट किया जाएगा. 2026 में पहला पार्ट रिलीज़ होगा. फिर दूसरे हिस्से का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू होगा. ताकि उसे 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में उतारा जा सके. फिल्म का बजट 800 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. 

वीडियो: 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय की एंट्री, यश संग करेंगे धमाकेदार एक्शन

Advertisement
Advertisement