Salman Khan स्टारर SVC63 की शूटिंग अपने उफ़ान पर है. फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने में मेकर्स कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे. खबर है कि मुंबई और मनाली के बाद इसका अगला शेड्यूल ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के अलग-अलग इलाकों में फिल्माया जाएगा. वहां सलमान और Nayanthara फिल्म के सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाले हैं.
सलमान की SVC63 का सबसे भारी-भरकम एक्शन शेड्यूल यूरोप में फिल्माया जाएगा!
सलमान और नयनतारा पूरे दल-बल के साथ अगस्त में ऑस्ट्रिया रवाना होंगे.


SVC63 के इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए पिछले काफी समय से रेकी चल रही थी. इस दौरान हंगरी और यूरोप के कुछ अन्य इलाकों को जांचा-परखा गया था. अब मेकर्स ने मूवी की शूटिंग लोकेशन पर मुहर लगा दी है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, SVC63 का ओवरसीज़ शेड्यूल यूरोप के इर्द-गिर्द घूमेगा, जहां ज्यादातर सीन्स ऑस्ट्रिया में शूट किए जाएंगे.
खबर है कि सलमान और नयनतारा फिल्म की कास्ट एंड क्रू के साथ अगस्त में ऑस्ट्रिया जाने वाले हैं. वहां फिल्म के सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे. ये सीन्स 'धुरंधर' वाली एक्शन टीम के गाइडेंस में शूट होंगे. वैसे, ऑस्ट्रिया के अलावा यूरोप के कई दूसरे इलाकों को भी इस मूवी के लिए मार्क किया गया है. मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया ताकि फिल्म का विजुअल कैनवास काफी बड़ा और प्रीमियम लग सके.
प्रोड्यूसर दिल राजू ने हाल में जानकारी दी थी कि SVC63 की शूटिंग अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी. ऐसे में इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता कि मेकर्स यूरोप में फिल्म का क्लाइमैक्स शूट कर सकते हैं. लेकिन अभी ये दावा करना थोड़ी जल्दबाजी है क्योंकि फिल्म का हैदराबाद शेड्यूल भी लाइनअप में है.
चर्चा है कि वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही SVC63 एक मास एंटरटेनर स्पाय-एक्शन फिल्म होने वाली है. सलमान इसमें एक से ज्यादा लुक्स में नजर आएंगे. कुछ समय पहले उनका बज़ कट हेयरस्टाइल इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. बताया तो ये भी जा रहा है कि वो फिल्म में हीरो और विलन, दोनों का रोल करेंगे. लेकिन अभी इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है. दूसरी तरफ़, नयनतारा के हिस्से में भी काफी एक्शन सीन्स आने वाले हैं. जहां तक रिलीज़ का सवाल है, SVC63 2027 की ईद यानी 05 मार्च के आसपास रिलीज़ होगी.
वीडियो: SVC63 में सलमान खान की सबसे खूंखार एंट्री? 100 इंटरनेशनल फाइटर्स संग शूट शुरू








