The Lallantop

''90% फेमिनिस्ट फिल्ममेकर्स धोखेबाज़ होते हैं''- अनुराग कश्यप

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब Anurag Kashyap ने कोई विवादित बयान दिया हो. इससे पहले भी बहुत सारे बयानों के लिए वो जाने जाते हैं.

Advertisement
post-main-image
अनुराग कश्यप कोलकाता में एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कमर्शियल फिल्ममेकर्स पर बात की.

Anurag Kashyap अपनी फिल्मों और बयानों के लिए मशहूर हैं. एक बार फिर से कुछ ऐसा बोल गए हैं कि खबरें बन रही हैं. उन्होंने कहा है कि कमर्शियल स्पेस में दो तरह के डायरेक्टर्स और फिल्ममेकर्स हैं. एक जो बहुत ईमानदार हैं और उन्हें अपनी फिल्मों से सिर्फ पैसे कमाने हैं. दूसरे वो जो मौकापरस्त होते हैं. अनुराग ने फेमिनिस्ट सिनेमा पर भी बात की है.

Advertisement

कोलकाता में हुए एक इवेंट में अनुराग कश्यप ने कहा,

''मेरा ये मानना है कि हर फिल्ममेकर को ये हक है कि वो हर तरह की फिल्में बनाए. मैं बहुत से फिल्ममेकर को पर्सनली जानता हूं. यहां तक कि जो बहुत प्रॉब्लमैटिक फिल्ममेकर्स हैं, उन्हें भी. जो कमर्शियल फिल्ममेकर्स होते हैं, जैसे KGF या 'सलार' के फिल्ममेकर्स, वो दो तरह के होते हैं. एक वो जो मौकापरस्त होते हैं. जिन्हें अपनी फिल्मों से खूब पैसे छापने होते हैं.''

Advertisement

अनुराग ने जोड़ा,

''दूसरे वो होते हैं जो फेमिनिस्ट, सोशललिस्ट और रिवोल्यूशनरीज़ बनने की, दिखने की कोशिश करते हैं. मैं आपको बताऊं ऐसे 90 प्रतिशत लोग फ्रॉड होते हैं. धोखेबाज़ होते हैं. वो सभी दिखावा करते हैं. इतने सालों से इतने सारे इंडीपेंडेंट फिल्ममेकर्स को देख रहा हूं. इतना तो पता चल गया है कि ये सभी इंडीपेंडेंट फिल्ममेकर्स बेकार होते हैं. क्योंकि ये बस एक-दूसरे की टांग खींचकर उन्हें नीचे ले आते हैं. ऐसे में बेवकूफों और बहुत बुद्धिमान लोगों में क्या फर्क हुआ? बेवकूफ लोग साथ हैं और जितने भी बुद्धिमान लोग हैं वो एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं.''

अनुराग ने राम मंदिर के उद्घाटन पर भी बात की. उसे सिर्फ प्रचार बताया. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा,

Advertisement

''22 जनवरी को जो कुछ भी हुआ वो बस एक प्रचार था. मैं इसी नज़रिए से देखता हूं. जैसे न्यूज़ के बीच में ऐड्स चलाए जाते हैं वैसे ही वो 24 घंटे का ऐड था. मैं बनारस में पैदा हुआ मैंने धर्म का व्यापार बहुत देखा है. आप उसे राम मंदिर कहते हैं, लेकिन वो कभी राम मंदिर नहीं था. वो राम लला का मंदिर था, और पूरा देश इन दोनों चीज़ों में अंतर नहीं बता सकता.''

ख़ैर, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अनुराग कश्यप ने कोई विवादित बयान दिया हो. इससे पहले भी बहुत सारे बयानों के लिए वो जाने जाते हैं. अनुराग की अगली फिल्म पर बात करें तो वो थ्रिलर फिल्म होगी. जिसका नाम होगा 'केनेडी'. इसमें राहुल भट्ट और सनी लियोनी हैं. फिलहाल ये पिक्चर फिल्म फेस्टिवल्स में घूम रही है. इसकी रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: अनुराग कश्यप ने 'पठान' से लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर क्या कहा?

Advertisement