The Lallantop

अंजलि ने धक्का मारने वाले नंदमुरी बालकृष्णन को थैंक यू कहा, लोग बोले- 'अपना स्वाभिमान मार डाला'

Nandamuri Balakrishna ने Gangs of Godavari के प्री-रिलीज़ इवेंट पर Anjali को धक्का मार दिया था. जिस पर उनकी खूब फजीहत हुई. अब अंजलि ने इस पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
post-main-image
अंजलि की फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है.

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. ये वीडियो तेलुगु फिल्म Gangs of Godavari के प्री-रिलीज़ इवेंट का था. इस फिल्म में Vishwak Sen, Anjali और Neha Shetty लीड रोल्स कर रही हैं. इस प्री-रिलीज़ इवेंट में तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार Nandamuri Balakrishna उर्फ बलैया को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. यहां स्टेज पर एक घटना हुई. फोटोसेशन चल रहा था. फोटो खिंचाने के लिए बालकृष्ण सेंटर स्टेज पर आना चाहते थे. उन्होंने पहले अंजलि को खिसकने के लिए कहा. जब अंजलि ने उस ओर ध्यान नहीं दिया, तो उन्होंने अंजलि को धक्का दे दिया. ये क्लिप हो गई वायरल. इंटरनेट पर बालकृष्ण की खूब लानत-मलानत हुई. अब इस मामले में अंजलि ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर नंदमुरी बालकृष्ण को प्री-रिलीज़ इवेंट पर आने के लिए धन्यवाद कहा. साथ ही उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई. इसके बाद से अंजलि सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर आ गई हैं.  

Advertisement

अंजलि ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 

"मैं ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ के प्री-रिलीज़ इवेंट में आने के लिए बालकृष्ण गरू को धन्यवाद देना चाहती हूं. उन्होंने अपनी उपस्थिति से इवेंट की शोभा बढ़ाई है. मैं ये भी ये बताना चाहती हूं कि मेरे और बालकृष्ण गरु के बीच परस्पर सम्मान है. हमारे बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती है. उनके साथ दोबारा मंच शेयर करना बहुत शानदार रहा."

Advertisement

अंजलि के इस पोस्ट पर लोग कमेंट करके उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. पब्लिक का कहना है कि अंजलि ने ये पोस्ट बालकृष्ण का बचाव करने के लिए किया. साथ ही जनता ये भी बोल रही है कि अंजलि को जहां अपने लिए स्टैंड लेना चाहिए, वहां वो बालकृष्ण को थैंक यू बोल रही हैं. 

 दूसरे यूज़र ने लिखा, जबरदस्ती का ट्वीट. ठीक है, ये आपकी पसंद है. लेकिन अंदर से आप भी जानती होंगी कि आपके साथ स्टेज पर क्या हुआ था.

Advertisement

 तीसरे यूज़र ने लिखा, आपने अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को मार डाला है.

बालकृष्ण के इस बर्ताव को बहुत कैज़ुअल तरीके से लिया गया, जिसे लेकर लोग नाराज़ हैं. मसलन, जब ये घटना हुई, तब अंजिल के बगल में उनकी को-एक्टर नेहा भी खड़ी थीं. वो बालकृष्ण की इस हरकत से हैरान होती हैं. मगर फिर वो देखती हैं कि अंजलि और सामने खड़ी ऑडियंस, दोनों हंस रही है. जिसके बाद वो भी हंसने लगती हैं.  

ख़ैर, 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' एक एक्शन फिल्म है, जिसे कृष्ण चैतन्य ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विश्वाक सेन, अंजलि और नेहा शेट्टी के साथ नासर, पी.साई कुमार जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ आज यानी 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है.

वीडियो: तेलुगु एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण ने एआर रहमान को 'न जानने' वाली बात कही, बवाल हो गया

Advertisement